फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Pressure of prostitution kept on eighth wife, when she refused, gave triple talaq

Moradabad: खुद की अय्याशी के लिए.... आठवीं पत्नी से बना रहा देह व्यापार का दबाव, इनकार किया तो दिया तीन तलाक

Tue, 21 May 2024 05:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 21 May 2024 05:55 AM IST
सार

मुरादाबाद में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पति ने घर का खर्च चलाने के लिए आठवीं पत्नी पर देह व्यापार करने के लिए दबाव  बनाया। विरोध करने पर उसे तीन तलाक दे दिया गया। 

विज्ञापन
Moradabad: Pressure of prostitution kept on eighth wife, when she refused, gave triple talaq
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुरादाबाद निवासी व्यक्ति ने अपनी आठवीं बीवी पर देह व्यापार करने का दबाव बनाया। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें महिला ने बताया कि छह साल पहले उसका निकाह कटघर थाना क्षेत्र के गुलाबबाड़ी निवासी युवक से हुआ था।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि निकाह के बाद उसे पता चला कि पति ने उसे धोखा देकर अपना आठवां निकाह किया है। इससे पहले पति सात महिलाओं से निकाह कर चुका है। इसके अलावा पति जुआरी और शराबी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने घर का खर्च चलाने के लिए दबाव बनाया है कि वह देह व्यापार करे। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।

जिसके बाद से पीड़िता अपनी ननिहाल में रह रही है। उसने बताया कि 17 मई की दोपहर करीब तीन बजे वह अपनी मामी के घर बैठी थी। इसी समय पति अपने भाई और बहनों के साथ आ गया। तीनों पीड़िता को जबरन खींच कर घर से बाहर ले जाने लगे।


चीख पुकार मचने पर आसपास के लोग आ गए। इसी दौरान आरोपी चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी देकर मौके से भाग गए। एसएसपी हेमराज मीना ने मझोला थाना प्रभारी को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed