फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   eighth day of navrat celecrated

नवरात्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 01:12 AM IST
सार

शारदीय नवरात्र के आठवें दिन सोमवार को शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी।अष्टमी तिथि पर महागौरी की विधि विधान से पूजा-अर्चना करने के लिए सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लाइनें लग गई थीं।भक्तों ने अपने घरों में हवन-पूजन कर दुर्गा सप्तशती का पाठ किया।

विज्ञापन
eighth day of navrat celecrated

विस्तार

मुरादाबाद। शारदीय नवरात्र के आठवें दिन सोमवार को शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। अष्टमी तिथि पर महागौरी की विधि विधान से पूजा-अर्चना करने के लिए सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लाइनें लग गई थीं। श्रद्धालुओं ने कन्याओं का पूजन कर माता महागौरी का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। पिछले सात दिनों से शहर में नवरात्र की धूम मची हुई है। अष्टमी पर सोमवार को शहर के देवी मंदिर मातारानी के जयकारों से गूंजने लगे। सुबह से ही मंदिरों में मातारानी के दर्शनों के लिए श्रद्धालु अपने परिजनों के साथ पहुंचने लगे थे। भक्तों ने अपने घरों में हवन-पूजन कर दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। लालबाग स्थित मां काली मंदिर, चौरासी घंटा मंदिर, लाइनपार स्थित माता मंदिर, कपूर कंपनी स्थित हुल्का देवी मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर झांझनपुर, राधा-कृष्ण मंदिर सिविल लाइंस, दुर्गा हनुमान मंदिर, मनोकामना श्री हनुमान मंदिर रेलवे कालोनी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed