फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Eight special trains will run to return from Bihar after Chhath Puja

छठ पूजा के बाद बिहार से वापसी के लिए चलेंगी आठ स्पेशल ट्रेनें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Eight special trains will run to return from Bihar after Chhath Puja
मुरादाबाद। गुरुवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा का पर्व संपन्न हो जाएगा। वहीं, रेलवे ने बिहार से वापसी को लेकर यात्रियों की समस्या का समाधान कर दिया है। रेलवे ने वापसी के लिए बिहार के विभिन्न जनपदों के विभिन्न स्टेशनों से आठ स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इन ट्रेनों में स्लीपर और द्वितीय श्रेणी कोच लगे होंगे। हालांकि किराया स्पेशल की दर से ही देना होगा।
विज्ञापन

दीपावली और छठ पूजा के मौके पर ट्रेनों में खूब भीड़ रही। पिछले दो वर्षों से त्योहारों पर यात्रियों की कमी इस बार दूर हो गई। वहीं दूसरी ओर त्योहार निपटने के बाद पूर्वांचल से वापसी के लिए ट्रेनों में सीटों की किल्लत उत्पन्न हो गई। कई यात्रियों ने पहले ही दोनों ओर की यात्रा के टिकट करा लिए थे। तो वहीं हजारों यात्री ट्रेन में कंफर्म सीट न मिलने के कारण परेशान थे। इन यात्रियों की परेशानी का हल निकालते हुए रेलवे ने बुधवार शाम को आठ ट्रेनों की घोषणा की है। ये ट्रेनें बिहार से दिल्ली, आनंद विहार, अमृतसर और जम्मूतवी के लिए चलाई जाएंगी। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह का कहना है कि इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

12, 13 नवंबर को बिहार चलने वाली ट्रेनों की सूची
ट्रेन नंबर कहां से कहां तक मंडल में ठहराव
05583 बनमनखी-अमृतसर सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर
05585 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर
06973 रक्सौल-आनंद विहार बरेली, मुरादाबाद
04551 रक्सौल-आनंद विहार सुल्तानपुर, बरेली, मुरादाबाद
09755 भागलपुर-आनंद विहार बरेली, मुरादाबाद
04577 भागलपुर-आनंद विहार बरेली, मुरादाबाद
01689 भागलपुर-आनंद विहार बरेली - मुरादाबाद
05755 कटिहार-जम्मूतवी सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed