{"_id":"682f7f6a1d4713df7506275d","slug":"eight-poles-broke-due-to-storm-four-transformers-were-damaged-bilari-news-c-276-1-smbd1006-107818-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आंधी से आठ खंभे टूटे, चार ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आंधी से आठ खंभे टूटे, चार ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
Fri, 23 May 2025 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 23 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। बुधवार रात आंधी और बारिश से बिलारी विद्युत उपखंड में आने वाले जरगांव विद्युत उपकेंद्र की विद्युत लाइनों के आठ पोल टूट गए और चार ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। जरगांव विद्युत उपकेंद्र के फीडरों पर रात भर बिजली आपूर्ति ठप रहने के अलावा बिलारी नगर में भी आधी रात तक विद्युत आपूर्ति ठप रही।
बुधवार देर शाम लगभग आठ बजे हवा चलनी शुरू हुई उसके बाद आंधी और बारिश भी होने लगी। आंधी और बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान विद्युत विभाग का हुआ। एसडीओ विद्युत बिलारी अवधेश कुमार ने बताया कि जरगांव विद्युत उपकेंद्र के स्टाफ ने जब विद्युत लाइनों की पेट्राेलिंग की तब पता चला कि अलग अलग ग्रामों में विद्युत लाइनों के आठ पोल टूट गए। जरगांव विद्युत उपकेंद्र से जुड़े ग्रामों में अलग अलग विद्युत लाइनों रखे चार ट्रांसफार्मर नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त हो गए। एसडीओ के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर बाद तक अधिकतर विद्युत लाइनों को चालू करा दिया गया। विद्युत लाइनों में ब्रेकडाउन की वजह से जरगांव विद्युत उपकेंद्र के तीनों फीडरों पर विद्युत आपूर्ति ठप रही।
बिलारी विद्युत उपखंड के बिलारी देहात विद्युत उपकेंद्र की नॉर्थ ईस्ट और नॉर्थ वेस्ट की विद्युत लाइनों में ब्रेकडाउन होने से कई घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। आंधी और बारिश की वजह से ही बिलारी नगर के तीनों फीडरों पर बुधवार की शाम से आधी रात को 12 बजे तक करके विद्युत आपूर्ति ठप रही।