फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Eight places in the city will be made beautiful, the walls will give the message of the martyrs' Surya Gatha

Moradabad News: शहर के आठ स्थान बनेंगे खूबसूरत, दीवारें देंगी शहीदों की सौर्यगाथा का संदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Eight places in the city will be made beautiful, the walls will give the message of the martyrs' Surya Gatha
मुरादाबाद। अगले तीन महीने में शहर के प्रमुख आठ स्थान सुंदर व आकर्षक बन जाएंगे। कहीं योग कर रहें निरोग के स्लोगन का संदेश देती योग की तस्वीर नजर आएगी तो कहीं देश को आजाद कराने वाले वीर शहीदों की शौर्यगाथा की याद दिलाते चित्र लाल पत्थर की दीवारों पर बने नजर आएंगे। शहर के इन स्थानों को लोग अपनी यादों के साथ संजोकर रख सकें इसके लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत करीब 3.25 करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य होंगे। इसके लिए स्थान चिह्नित करने के साथ टेंडर भी हो चुके हैं। इसी सप्ताह चयनित स्थानों पर काम भी शुरू हो जाएगा। कंपनी बाग स्थित पार्क में शहर के सबसे अधिक लोग टहलने आते हैं। यहां बच्चा पार्क भी है। लिहाजा यहां बाहर से लेकर अंदर तक की दीवारों को सुंदर व आकर्षक बनाया जाएगा। कंपनी बाग के पास स्थित सार्वजनिक शौचालय के सामने आकर्षक कॉर्टेन वॉल लगाई जाएगी। जिससे टॉयलेट जाने व आने वाले व्यक्ति पर सीधे किसी की नजर न पड़े। कंपनी बाग के अंदर की दीवार पर योग की मुद्रावाली कलाकृति बनाई जाएगी। इसकी दीवार व पाथ-वे पर रेड स्टोन लगाए जाएंगे। सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा पंचायत भवन गेट के एक तरफ और पंचायत भवन के पीछे स्थित दीवार को भी लाल पत्थर से सजा कर उसे आकर्षक बनाया जाएगा। शहर के लोकोशेड पुल से भी शहर आने-जाने वाले लोग गुजरते हैं। साईं अस्पताल के सामने दिल्ली हाईवे स्थित इस पुल की दीवार को भी सुंदर बनाया जाएगा। उस पर महापुरुषों व शहर के कुछ ऐतिहासिक स्थलों को दर्शाती तस्वीर लाल पत्थर पर बनाई जाएगी। अटल पथ पर डिफेंस चौराहे, दिल्ली रोड स्थित गांगन चौराहे को भी आकर्षक और सुंदर बनाया जाएगा। दिल्ली रोड स्थित सर्किट हाउस, पीलीकोठी चौराहा पर शहर से विभिन्न स्थानों को दूरी दर्शाते आकर्षक साइनबोर्ड भी लगाए जाएंगे। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर इसके निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। जून के अंत तक यह सभी कार्य संपन्न हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed