{"_id":"63e20e1c4f70aa66a13529c3","slug":"eight-month-old-grayden-won-the-national-award-for-best-puppy-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ माह के ग्रेटडेन कुत्ते ने जीता बेस्ट पपी का राष्ट्रीय पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ माह के ग्रेटडेन कुत्ते ने जीता बेस्ट पपी का राष्ट्रीय पुरस्कार
Tue, 07 Feb 2023 02:09 PM IST
ranjeett ranjeett
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
Published by: ranjeett ranjeett
Updated Tue, 07 Feb 2023 02:09 PM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी (मुरादाबाद)। विभिन्न प्रजाति के कुत्ते पालने के शौकीन नगर निगम मुरादाबाद के कर्मचारी आसिफ सैदाब बंटी के मात्र आठ माह के ग्रेटडेन कुत्ते ने अलीगढ़ में हुए राष्ट्रीय स्तर के डॉग शो में बेस्ट पपी का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है।
नगर के मोहल्ला अब्दुल्ला पूर्वी बड़े बिजलीघर के निकट निवासी आसिफ सैदाब बंटी ने अपने मात्र आठ माह के ग्रेटडेन प्रजाति के कुत्ते के साथ बीते शनिवार को अलीगढ़ में हुए राष्ट्रीय स्तर के चौथे चैंपियनशिप डॉग शो में प्रतिभाग किया।
द अलीगढ़ डॉग वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित इस डॉग शो में उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र आदि राज्यों के अलग-अलग प्रजातियों के कम आयु के 265 कुत्तों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
कम उम्र में बेस्ट पपी का अवार्ड आसिफ सैदाब के ग्रेडडेन को मिला। डॉग शो आयोजित कराने वाले चेन्नई के इंडियन कैनल क्लब के चेयरमैन के के त्रिवेदी ने उन्हें अवार्ड के रूप में शील्ड प्रदान की। 40 वर्षीय आसिफ सैदाब को मात्र 15 साल की उम्र से ही अपने दादा मरहूम दूल्हाशेर के जमाने से कुत्ते पालने का शौक है।
वर्तमान में वह अपने घर में ग्रेडडेन, लेब्रा, जर्मन शेफर्ड, फ्रेंचबुल आदि प्रजातियों के 45 कुत्ते पाल रहे हैं। आसिफ सैदाब ने बताया कि बीते दस वर्षों में पंजाब, दिल्ली और बरेली में अलग अलग हुए डॉग शो में भी वह अपने विभिन्न प्रजाति के कुत्तों के जरिए राष्ट्रीय स्तर के अवार्ड जीत चुके हैं।