{"_id":"6553d7e3d86024b9db00d38c","slug":"eight-buses-will-run-to-gorakhpur-on-chhath-puja-moradabad-news-c-15-1-mbd1034-283100-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: छठ पूजा पर गोरखपुर के लिए चलेंगी आठ बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: छठ पूजा पर गोरखपुर के लिए चलेंगी आठ बसें
विज्ञापन
मुरादाबाद। छठ पूजा पर पीतलनगरी बस अड्डे से गोरखपुर के लिए आठ बसों का संचालन किया जाएगा। बुधवार को सुबह चार बजे पहली बस गोरखपुर के लिए रवाना होगी। वहीं पीतलनगरी बस अड्डे से लखनऊ जाने वाली 10 बसें रोज की तरह चलती रहेंगी।
मुरादाबाद जोन क्षेत्रीय प्रबंधक परवेज खान ने बताया कि छठ पूजा पर गोरखपुर जाने के लिए यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। जिस वजह से पीतलनगरी से गोरखपुर के लिए आठ बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। बसें पीतलनगरी बस अड्डे से गोरखपुर रूट पर 15 से 20 नवंबर तक चलेंगी। पहली बस सुबह चार बजे गोरखपुर के लिए निकलेगी। इसके बाद जैसे ही यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, दिन में उसी प्रकार से गोरखपुर के लिए बसें निकलना शुरू होंगी। हरिद्वार, सहारनपुर और मुरादाबाद के आसपास के क्षेत्र में भी गोरखपुर के लोग रहते हैं, जो त्योहार सीजन में समय-समय पर घर जाते हैं। ट्रेन में सीट फुल हो जाती हैं। ऐसे में इन जगहों के लोग गोरखपुर के लिए मुरादाबाद आकर बस पकड़ते हैं।
इस रूट से होकर जाएंगी बसें
-पीतलनगरी, बरेली, सीतापुर, लखनऊ, अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर