फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   eidmiladunnabi

हाथों में तिरंगा लेकर जुलूस में निकले नबी के बंदे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
eidmiladunnabi
मुरादाबाद के जीआईजी चौराहा से ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकला जुलूस। अमर उजाला
मुरादाबाद। ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस है, मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश का दिन है आज। गूंजे कही पर शंख कही पर अजान हो, जब फिक्र-ए- एकता हो तो हिंदुस्तान हो। यौमे पैदाइश के दिन महानगर की सड़के सज गईं। हुजूर की आमद पर नाते पाक भी हुईं। मुस्लिम समाज के लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर जुलूस निकाला। जीआईसी चौराहा से शुरू हुआ जुलूस दीवान के बाजार पर भव्यता के साथ खत्म हुआ।
विज्ञापन

जीआईसी चौराहा पर शहर इमाम हजरत सैय्यद मासूम अली आजाद, शिया इमाम मौलाना तुरावी, डीएम राकेश कुमार, एसएसपी अमित पाठक, विधायक देहात हाजी इकराम कुरैशी की मौजूदगी में ईद-ए-मिलादुन्नबी की बधाई लोगों को दी गई। यौमे पैदाइश के इस दिन अमन चैन और सौहार्द का परिचय देने की अपील धर्मगुरुओं की तरफ से की गई।
विज्ञापन

अतर की नमाज के बाद पुराने शहर में जीआईसी चौराहा से मिलाद-उन-नबी का जुलूस निकला गया। बड़े पैमाने पर लोग जुलूस का हिस्सा बने। यह जुलूस मंडी चौक, अमरोहा गेट, टाउन हॉल, लाल मस्जिद, तहसील स्कूल होते हुए दीवान की बाजार पर पहुंचकर खत्म हुआ। धर्मगुरुओं के मुताबिक पैगंबर मोहम्मद के जन्म इसी दिन हुआ था। इस जुलूस में हाथों में तिरंगा लिए हुए नबी के बंदे चले। तरह-तरह की वेशभूषा में सजे बच्चे इस जुलूस का आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगीनों के साए में निकला जुलूस
ईद-ए-मिलादुन्नबी अयोध्या मसले पर सुनवाई के फैसले आने के तुरंत बाद पड़ा। इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आया। जुलूस के रूट पर चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती रखी गई। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों की सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया। जुलूस में दोनों तरफ पुलिस चलती रही।
घर-घर बांटी गई नियाज, हुए लंगर
ईद ए मिलादुन्नबी पर लोगों ने घरों में मोहम्मद साहब को याद किया। सूजी का हलवा, मिठाई और पूड़ी घरों में बांटकर खुशी का इजहार किया। जगह-जगह लंगर के आयोजन किए गए।

मदीने से सांसद ने लोगों की दी बधाई
ईद ए मिलादुन्नबी पर सांसद डॉ. एसटी हसन ने मोबाइल पर लोगों को बधाई दी। दरअसल वह उमरा करने मक्का मदीना गए हुए हैं। मोबाइल पर उनके भाई डॉ. एसएम हसन ने जीआईसी ग्राउंड के आयोजन पर मोबाइल के जरिए सभी को सांसद की बधाई सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed