फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Eid day for us: Sidra Adeeb

हमारे लिए तो ईद का दिन : सिदरा अदीब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Eid day for us: Sidra Adeeb
हमारे लिए तो ईद का दिन : सिदरा अदीब
विज्ञापन

आजम की पुत्रवधू ने रिहाई पर जताई खुशी
रामपुर। विभिन्न आरोपों में दर्ज मुकदमों के चलते करीब सवा दो साल से जेल में बंद सपा नेता आजम खां के शुक्रवार को जेल से जमानत पर रिहा होने पर उनकी पुत्रवधू सिदरा अदीब ने भी खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि हमारे लिए तो ये दिन ईद का दिन है।
आजम खां के बड़े बेटे अदीब आजम की पत्नी सिदरा अदीब ने शुक्रवार को सीतापुर जेल से आजम खां के रिहा होने के बाद एक न्यूज चैनल को बयान दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि आजम खां करीब 27 माह बाद जेल से रिहा हो रहे हैं, आज का दिन उनके लिए ईद का दिन है। 27 माह बाद आजम खां हमारे साथ होंगे, कहा कि लोगों में खुशी है, लोग इस्तकबाल के लिए खड़े हैं। अखिलेश यादव के आजम खां की रिहाई के वक्त न पहुंचने के सवाल पर कहा कि कोई बात नहीं फिर कभी सही। कहा कि वालिद साहब आ जाएं। ये दो साल से अधिक का समय बहुत मुश्किल भरा रहा। दो ईद, रमजान सभी त्योहार उनके बिना निकल गए। त्योहारों में कोई रौनक नहीं थी। हर त्योहार की रौनक, शानो-शौकत और इज्जत उनसे ही है। सब बेकरार हैं, उनसे गले लगने को। कोई त्योहार ही नहीं कोई पल ऐसा नहीं गुजरा, जब उनकी याद या ख्याल न रहा हो। विधानसभा चुनाव में जो रामपुर वालों ने मोहब्बत दी, उससे उन्होंने अपनी भावनाओं का इजहार किया। वो परिवार के बड़े हैं, रामपुर के बड़े हैं।
विज्ञापन

दो साल से अधिक समय के बाद मेरी बेटियां अपने दादाजी से मिलेंगी
रामपुर। आजम खां की पुत्र वधू सिदरा अदीब ने कहा कि दो साल से अधिक समय से उनकी बेटियां अपने दादाजी से नहीं मिल पाई हैं, और अब वो उनके साथ समय बिता पाएंगी। जब वालिद साहब (आजम खां), अब्दुल्ला साहब और वालिदा (डॉ. तजीन फात्मा) ने कोर्ट में सरेंडर किया था और उसके बाद सीतापुर जेल भेजे गए थे। उसके बाद वो अपने पति और बेटियों के साथ सीतापुर गईं थी, तब से उनकी बेटियों की मुलाकात आजम खां साहब से नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed