{"_id":"6adbcca7d7a29c0625092a48","slug":"effigies-of-ravana-and-meghnada-went-up-in-roaring-flames-in-kundarki-moradabad-news-c-307-1-smbd1005-107701-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कुंदरकी में धू-धू कर जले रावण और मेघनाथ के पुतले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कुंदरकी में धू-धू कर जले रावण और मेघनाथ के पुतले
विज्ञापन
कुंदरकी। श्रीराम लीला एवं मेला कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को कुंदरकी नगर में जेएलएम इंटर कॉलेज के पास खेल मैदान में दशहरा मेला लगा। यहां पर रामलीला कलाकारों ने पहले से श्रीराम और रावण की सेनाओं के स्वरूप में युद्ध का मंचन किया।
इसके बाद पहले से जमकर आतिशबाजी की गई जिसके बाद शुक्रवार की देर शाम में रावण और मेघनाथ के विशाल पुतलों को आग के हवाले कर दिया। रावण दहन के दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।
दशहरा मेले में देर रात में लोगों ने जमकर खरीदारी की। सौंदर्य प्रसाधन, मिट्टी के बर्तन, खेल खिलौनों, मिठाई, हलवा-पराठा आदि की दुकानों पर अधिक भीड़ नजर आई। वहीं बच्चों ने झूलों और मिक्की माउस से खूब आनंद लिया। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष प्रवीण भूषण अग्रवाल, रमन भूषण, राजीव शर्मा, देवेश भूषण, प्रेमपाल दिवाकर, हरीश चंद्र शर्मा, देव सिंह सैनी, श्योराज सिंह, शैलू वर्मा आदि रहे। सुरक्षा और शांति व्यवस्था को थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
दशहरा मेले के चलते कुंदरकी बाईपास से निकाले गए वाहन
कुंदरकी। दशहरा मेले के मद्देनजर पुलिस ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रूट डायवर्ट किया गया। पुलिस ने बस स्टैंड और जीरो पॉइंट पर बैरियर लगाकर मुरादाबाद और चंदौसी की दिशा से आने वाले सभी चार पहिया वाहनों को कुंदरकी नगर में अंदर नहीं आने दिया बल्कि सभी वाहनों को कुंदरकी बाईपास से निकाला।