फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Eeco car rams into wood-laden tractor-trolley on highway; two dead, three injured.

Moradabad News: हाईवे पर लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी इको कार, दो की मौत, तीन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Eeco car rams into wood-laden tractor-trolley on highway; two dead, three injured.
मूंढापांडे (मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दलपतपुर में शुक्रवार की सुबह पांच बजे इको कार आगे जा रही लकड़ी भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। इस हादसे में इको कार सवार बरेली निवासी सुमेर (35) और साधुराम (50) की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे के समय इको सवार लोग हरियाणा के सोनीपत में धान की रोपाई करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में ले लिए हैं जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। इको कार में चालक समेत दस लोग सवार थे। पुलिस की जांच और घायलों से पूछताछ में पता चला कि इको चालक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को बिल्कुल नजदीक से ओवरटेक किया था।
विज्ञापन

एसपी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि बरेली क्योलड़िया थाना क्षेत्र के बिहारीपुर प्रीतमराय निवासी सुमेर, साधुराम, ताराचंद, रामकुमार, हरिश, क्योलड़िया थाना क्षेत्र के नकटी नारायणपुर निवासी गोपाल, मलूक मुड़िया निवासी पप्पू, बरेली के भुता थाना क्षेत्र के पटना निवासी बुध सिंह, रूपा लाल उर्फ बबलू हरियाणा के सोनीपत में किसान के खेत में धान की रोपाई करने गए थे। करीब दो माह बाद सभी नौ मजदूर शुक्रवार को इको कार बुक करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इको कार को हरियाणा के सोनीपत जिले के सिटी थाना क्षेत्र के गोहाना निवासी गोपाल चला रहा था। इको कार शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मूंढापांडे थाना क्षेत्र दलपतपुर में फ्लाईओवर से गुजर रही थी। इसी दौरान आगे चल रही लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। इस हादसे में सुमेर (35) की मौके पर मृत्यु हो गई जबकि साधुराम, पप्पू, रामकुमार, हरिशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर मूंढापांडे थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को मूंढापांडे सीएचसी भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने चारों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया जहां डॉक्टरों ने साधुराम (50) को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने साधुराम और सुमेर के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया था। पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस अधीक्षक सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि घायलों से पूछताछ में पता चला कि इको कार चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। उसने बिल्कुल नजदीक आने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक किया था। जिस कारण इको कार की एक साइड ट्रॉली में पीछे से घुस गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed