फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Earnings of contracted buses dropped by 75%; diesel costs exceed revenue.

Moradabad News: अनुबंधित बसों की कमाई 75 फीसदी घटी, कमाई से ज्यादा डीजल खर्च

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Earnings of contracted buses dropped by 75%; diesel costs exceed revenue.
मुरादाबाद। रूट डायवर्जन की वजह से रोडवेज की अनुबंधित बसों की आय में करीब 75 फीसदी तक गिरावट आई है। इस महीने 15 दिन में कई बस संचालकों को एक बस से महज 25 हजार रुपये की आय हुई, जबकि 35 हजार रुपयेे डीजल पर खर्च हो गए। वहीं सामान्य दिनों में इतनी अवधि में करीब एक लाख रुपये तक कमाई होती थी।
विज्ञापन


अनुबंधित बस ऑपरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक महेंद्र सिंह बग्गा ने बताया कि मुरादाबाद बस अड्डे से 13 अनुबंधित बसों का संचालन होता है। रूट डायवर्जन के बाद बसों को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अस्थायी बस अड्डों से चलाया जा रहा है। यहां यात्रियों की संख्या कम होने से बसों को पर्याप्त सवारी नहीं मिल रही है। उन्होंने बताया कि 15 दिन में एक बस की करीब 25 हजार रुपये की पेमेंट बनी है, जबकि इसी अवधि में डीजल पर करीब 35 हजार रुपये खर्च हो गए। इसके अलावा बैंक की किस्त, चालक-परिचालक का वेतन, टायर और मरम्मत का खर्च अलग है। क्षेत्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि महीने की शुरुआत में ही बैंक की किस्त और कर्मचारियों के वेतन की व्यवस्था करनी होती है। आय में इतनी बड़ी गिरावट से भुगतान को लेकर चिंता बढ़ गई है। अगर रक्षाबंधन पर भी यही स्थिति बनी रही तो बस संचालकों का घाटा और बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed