फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Early morning raid on power thieves

Moradabad News: तड़के में बिजली चोरों पर छापा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Early morning raid on power thieves
मुरादाबाद। जिले में बिजली चोरी के खिलाफ शुक्रवार तड़के प्रशासन और बिजली विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर कार्रवाई की। सुबह चार बजे शुरू हुए अभियान में शहर के मोहल्ला पीर का बाजार और भोजपुर पीपलसाना क्षेत्र में छापेमारी की गई। जांच के दौरान 72 घरों में मीटर बाईपास कर सीधे हुकिंग से बिजली चोरी होती मिली।अधिकारियों के मुताबिक अभियान जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाया गया। इसके लिए जिला प्रशासन और बिजली विभाग की संयुक्त टीम बनाई गई थी। टीम ने शहरी और ग्रामीण विद्युत क्षेत्रों में एक साथ सघन जांच की। कार्रवाई के दौरान 72 मामलों में कुल 117 किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी गई। बिजली विभाग ने इन मामलों में करीब 38 लाख रुपये का राजस्व निर्धारण और शमन शुल्क लगाया है। सभी आरोपियों के खिलाफ बिजली चोरी निरोधक थाने में विद्युत अधिनियम की संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निगम के अधिशासी अभियंता हर्ष राज रस्तोगी का कहना है कि बकाया राशि की वसूली के लिए भी आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed