{"_id":"660722c27d48c03dd708e514","slug":"e-voting-for-coa-will-start-again-from-this-morning-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-372002-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सीओए के लिए फिर आज सुबह से होगी ई-वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सीओए के लिए फिर आज सुबह से होगी ई-वोटिंग
विज्ञापन
मुरादाबाद। हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद (ईपीसीएच) की प्रशासनिक समिति के सदस्यों का चुनाव कराने के लिए विवाद होने बाद फिर शनिवार से फिर ई-वोटिंग करने की तिथि निर्धारित की गई है। मतदान तीन अप्रैल तक निर्धारित है। चार अप्रैल को चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
मुरादाबाद हैंडी क्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के महासचिव अवधेश अग्रवाल ने बताया कि सीओए का चुनाव करा रही संस्था एनएसडीएल की तरफ से मैसेज आया है। संस्था ने निर्यातकों को जानकारी दी है कि शनिवार की सुबह 10 बजे से ई-वोटिंग शुरू की जाएगी। यह वोटिंग तीन अप्रैल की शाम तक चलेगी। चार अप्रैल को दिल्ली स्थित ईपीसीएच परिसर में आकर छूटे लोग मतदान कर सकते हैं। ईपीसीएच की प्रशासनिक समिति (सीओए) के दो सदस्यीय पद के चुनाव के लिए सेंट्रल रीजन से चार उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के महासचिव अवधेश अग्रवाल व डॉ. नीरज खन्ना, लघु उद्योग भारती (एलयूबी) से अब्दुल अजीम व हेमंत जुनेजा शामिल हैं। अपने-अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए चारों प्रत्याशी काफी जोर आजमाइश कर रहे हैं। चार अप्रैल को नोडल अधिकारी परिणाम घोषित करेंगे।
मतदान को लेकर निर्यातक संगठनों ने उठाए थे सवाल
मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन, यश, लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों ने एनएसडीएल की साइट हैक करने के आरोप लगाए थे। कल संगठनों ने एक दूसरे पर आरोप भी लगाए थे। आरोप था कि एनएसडीएल कमजोर फीचर के चलते लोग दूसरी कंपनियों के वोट डाल रहे हैं। इस मामले में नीरज खन्ना ने दिल्ली पुलिस को रिपोर्ट कर गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में धांधली की जांच करने के लिए दिल्ली पुलिस से गुहार लगाई थी। इस चुनाव का परिणाम 28 मार्च को आने वाला था लेकिन विवाद बढ़ने पर मतदान को निलंबित कर दिया गया। इस मामले में तीन मार्च से मतदान कराने की तिथि निर्धारित की गई है। रीजन के 2700 लोग प्रत्याशियों के लिए अपने मतों का प्रयोग करेंगे।