फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   E-rickshaws will be parked 50 meters away from the main intersections, this will provide relief from traffic jams

Moradabad News: मुख्य चौराहों से 50 मीटर दूरी पर खड़े होंगे ई-रिक्शा, जाम से मिलेगी निजात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaws will be parked 50 meters away from the main intersections, this will provide relief from traffic jams
संभल। संभल शहर के मुख्य चौराहों के आसपास लगने वाले जाम से निजात के लिए अब प्रशासन ने नया फरमान जारी किया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने यातायात पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखा है। सिटी मजिस्ट्रेट ने ई-रिक्शों को मुख्य चौराहों से 50 मीटर दूरी पर खड़ा कराने के निर्देश दिए हैं। शहर में ई रिक्शों की तादाद दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि हरेक गली मोहल्ले में एक दो नहीं बल्कि कई ई-रिक्शा मिल जाते हैं। इन ई-रिक्शों को चलाने वाले चालक नियमों का पालन भी नहीं करते हैं। जब यह चौराहों पर पहुंचते हैं तो वहीं पर ई-रिक्शे खड़े करके लोगों का इंतजार करने लगते हैं। जिससे जाम की स्थिति हो जाती है। इस समस्या को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने पुलिस उपाधीक्षक यातायात, यातायात निरीक्षक और यातायात उप निरीक्षक को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

कहा है कि चौराहों पर ई रिक्शे खड़े होने से बड़े वाहनों को मुड़ने एवं निकलने में समस्या होती है। चौराहों पर अधिकतर जाम की समस्या होती है। लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। सिटी मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिए कि संभल में चंदौसी चौराहे, शंकर कॉलेज चौराहे और चौधरी सराय चौराहे आदि से 50 मीटर दूरी पर ई-रिक्शा खड़े किए जाएंगे। इस बाबत ई-रिक्शा चालकों को निर्देशित किया जाए। कहा कि इस व्यवस्था से मुख्य चौराहों पर जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed