फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   E-rickshaws and vehicles banned in the market to prevent traffic congestion amidst festive crowds

Moradabad News: त्योहार की भीड़ के बीच जाम रोकने को बाजार में ई-रिक्शा व वाहनों पर प्रतिबंध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaws and vehicles banned in the market to prevent traffic congestion amidst festive crowds
ठाकुरद्वारा। करवाचौथ और दिवाली की तैयारी से बढ़ी भीड़ के बीच बाजार में जाम की समस्या पर पुलिस गंभीर हो गई है। बुधवार से प्रमुख बाजार में ई-रिक्शा और बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके लिए बाजार के मुहाने पर बैरियर की व्यवस्था की गई है। साथ ही कुछ खास बिंदुओं पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। कोतवाल सुनील शर्मा ने बताया कि करवाचौथ से शुरू हुई यह व्यवस्था दिवाली व आगामी त्योहारों तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

नगर के जिन स्थानों पर यह व्यवस्था हुई वहां बुधवार को लोगों ने कुछ राहत महसूस की। हालांकि कदीर तिराहा, शगुन तिराहा, पुराना स्टेट बैंक तिराहा पर व्यवस्था न होने से ई-रिक्शा व बड़े वाहन घूमते दिखे। कहा जा रहा है कि जल्द यहां भी पुलिस तैनात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बृहस्पतिवार को करवाचौथ मनाने की तैयारी का असर बाजारों में देखने को मिला। महिलाओं ने पूजन से लेकर श्रृंगार तक की सामग्री की खरीदारी की। त्योहार में उपयोग होने वाले सामान दुकानों के साथ-साथ कई फड़ों पर भी सजे नजर आए।
00

एमएलसी चुनाव में ढिल्लो की जीत पर शिक्षकों ने बांटी मिठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ठाकुरद्वारा। शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो की लगातार दूसरी जीत की खुशी शिक्षक समाज के बीच देखने को मिली। बृहस्पतिवार को शिक्षकों ने मिठाई वितरण और आतिशबाजी करके अपनी प्रसन्नता प्रदर्शित की।
शरीफ नगर के कृषक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. बलराम सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों और कर्मचारियों ने ढिल्लो की जीत का जश्न मनाया। प्रधानाचार्य ने इस नतीजे को सत्य और ईमानदारी की जीत बताया। साथ ही शिक्षक समाज से जुड़े प्रमुख मुद्दे विधान परिषद में उठने से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई। इस दौरान कपिल कुमार चौहान, कुलदीप कुमार रघुवंशी, कमल जोशी, योगेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, शोभित कुमार, कृष्ण कुमार, प्रभाकर सिंह, विपिन कुमार, विनीत कुमार, गुलजार अहमद, जॉनी वाकर, नौशाद अली, राहुल कुमार, लवकुश कुमार, मंगेश कुमार, वैभव शर्मा, मोहम्मद असरार, राहुल शर्मा, सतीश प्रकाश, मीनाक्षी सक्सेना, मनी गौतम, संदीप कुमार, विपिन राजोरिया, प्रिंस कुमार आदि उपस्थित रहे।
हड़ताल न करने के शपथपत्र की शर्त का विरोध, अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम
संवाद न्यूज एजेंसी
ठाकुरद्वारा। हड़ताल न करने का शपथपत्र मांगने के विरोध में अधिवक्ताओं ने बुधवार को न्यायालयों में कार्य नहीं किया। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम अवतार शर्मा और ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन के महासचिव सतीश कुमार वत्सल ने बताया कि हाईकोर्ट ने प्रदेश के सभी बार संघों से हड़ताल न करने के अधिवक्ताओं के शपथपत्र मांगे हैं। उन्होंने बताया कि इस बारे में कुछ दिन पहले कानपुर में अधिवक्ताओं की बैठक हुई थी। उस बैठक में उक्त आदेश वापस होने तक प्रत्येक बुधवार को अधिवक्ताओं की हड़ताल का निर्णय लिया गया था। इसके तहत ही ठाकुरद्वारा क्षेत्र के अधिवक्ता बुधवार को हड़ताल पर रहकर न्यायालयों में काम नहीं करते हैं।
हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर घायल
ठाकुरद्वारा। अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से ई-रिक्शा चालक राजू घायल हो गया। वह काशीपुर (उत्तराखंड) के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी है। सुरजननगर के पास हादसा होने पर 108 फोन नंबर से संबद्ध एंबुलेंस से राजू को सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे साथ ले गए। संवाद
00
फोटो 5,6
सेल्फ जनगणना 16 नवंबर से
ठाकुरद्वारा। तहसील क्षेत्र में सेल्फ जनगणना की शुरुआत 16 नवंबर से होगी। यह जानकारी बुधवार को तहसील सभागार में जनगणना से जुड़े प्रशिक्षण के दौरान दी गई।
तहसीलदार अमित कुमार ने बताया कि जनगणना के द्वितीय चरण का कार्य 16 नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगा। इसके बाद घर-घर जाकर जनगणना का मुख्य कार्य एक दिसंबर से शुरू होगा। यह कार्य चार जनवरी 2027 तक चलेगा।
जनगणना के लिए मुरादाबाद के हेड राजेश कुमार और संस्कृति तिवारी ने प्रगणकों को जनगणना के द्वितीय चरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के लिए 25 बैच बनाए गए हैं। प्रशिक्षण का कार्य 14 नवंबर तक पूरा हो जाएगा। प्रशिक्षण में नायब तहसीलदार विजय कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
00
अब बाजार में भी छुट्टा पशु, फल विक्रेता को घायल किया
ठाकुरद्वारा। छुट्टा पशुओं की समस्या पर ध्यान न दिए जाने से उनकी घुसपैठ भीड़ भरे बाजारों में भी होने लगी है। बुधवार को सेंट्रल बैंक के पास फल बेच रहे सुलेमान को छुट्टा पशु ने सींग पर उठाकर पटक दिया। घायल सुलेमान ने निजी अस्पताल में इलाज कराया।

नगर के लोगों का कहना है कि कई दिनों से तहसील, कोतवाली के आसपास छुट्टा पशु घूमते नजर आ रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार खरवार ने कहा कि शीघ्र छुट्टा गोवंश पकड़कर आश्रय स्थल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed