फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   E-rickshaw robbed by feeding intoxicating gram to the driver

चालक को नशीले चने खिलाकर ई रिक्शा लूटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw robbed by feeding intoxicating gram to the driver
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में पीएसी तिराहे के पास दो युवकों ने ई-रिक्शा चालक को नशीले चने खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद दोनों युवक चालक को बेहोशी की हालत में सड़क किनारे छोड़कर ई-रिक्शा लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर चालक ने आपबीती सुनाई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर ई-रिक्शा बरामद कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

भोजपुर निवासी धीरेंद्र (32) महानगर में ई-रिक्शा चालक है। मंगलवार दोपहर उसे कोर्ट रोड पर दो युवक मिले। युवकों ने टेंट हाउस से कुर्सियां नागफनी के तारा बिल्डिंग तक पहुंचाने के लिए ई-रिक्शा किया। दोनों युवकों ने कोर्ट रोड स्थित दुकान से शराब खरीदी। इसके बाद वह चालक को पीएसी तिराहे की ओर ले गए। पीएसी तिराहे पर दोनों युवकों ने चना खरीदा। इसी दौरान चालक धीरेंद्र को भी चने खिला दिए, जिन्हें खाते ही वह बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी युवक धीरेंद्र का ई-रिक्शा लेकर फरार हो गए। सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़े युवक को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने के बाद उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद उसने सिविल लाइंस थाने पहुंचकर तहरीर दी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed