{"_id":"6144b32d8ebc3e5ad7333346","slug":"e-rickshaw-driver-stabbed-to-death-wife-brother-put-to-death-man-was-not-happy-with-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: ई-रिक्शा चालक की चाकू से गोदकर हत्या, पत्नी की भाई ने उतारा मौत के घाट, निकाह से खुश नहीं था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: ई-रिक्शा चालक की चाकू से गोदकर हत्या, पत्नी की भाई ने उतारा मौत के घाट, निकाह से खुश नहीं था युवक
Fri, 17 Sep 2021 08:54 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 17 Sep 2021 08:54 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, ई-रिक्शा चालक जाहिद (26) का परिवार कटघर के पीतल बस्ती में रहता है। जाहिद के भाई शाहबुद्दीन का निकाह रविवार को मोहल्ले में ही रहने वाली अनम के साथ हुआ था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के पीतल बस्ती में ई-रिक्शा चालक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप चालक के भाई के साले पर है। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, ई-रिक्शा चालक जाहिद (26) का परिवार कटघर के पीतल बस्ती में रहता है। जाहिद के भाई शाहबुद्दीन का निकाह रविवार को मोहल्ले में ही रहने वाली अनम के साथ हुआ था। बताया जा रहा है कि जाहिद इस निकाह से नाखुश था। निकाह वाले दिन भी जाहिद का अनम के भाई उवैद से विवाद हुआ था। उस वक्त तो दोनों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया गया था।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम जाहिद कहीं जा रहा था। रास्ते में आरोपी उवैद मिल गया और उसने जाहिद पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे लहुलुहान कर दिया। इस घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। कुछ ही देर में परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया, जबकि आरोपी उवैद को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान जाहिद की मौत हो गई। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।