फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   e bike sharing project lauch

पहले खूबी बताई, फिर कमिश्नर, महापौर, डीएम, एसएसपी ने ई-बाइक दौड़ाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
e bike sharing project lauch
मुरादाबाद। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मुरादाबाद स्मार्ट सिटी की ई-बाइक शेयरिंग परियोजना का मंडलायुक्त और महापौर ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इसके बाद शहर के लोगों को प्रेरित करने के लिए मंडलायुक्त, महापौैर, डीएम, एसएसपी, नगर आयुक्त व सिटी मजिस्ट्रेट समेत कई अधिकारियों ने सर्किट हाउस से कंपनी बाग स्थित गांधी पार्क तक ई-बाइक चलाई।
विज्ञापन

इससे पूर्व सुबह सर्किट हाउस सभागार में कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त संजय चौहान, स्मार्ट सिटी के नोडल अफसर टीएन मिश्रा ने परियोजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। दोनों अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना पर तीन करोड़ रुपये की लागत आएगी। नगर आयुक्त ने बताया कि शहरवासी और शहर में बाहर से आने वाले लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें इसे ध्यान में रखते हुए शहर के 35 स्थानों पर ई-बाइक स्टेशन बनाए जाएंगे। इन स्थानों पर 300 ई-बाइकें उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने बताया कि प्रदूषण के लिहाज से मुरादाबाद की स्थिति वर्तमान में ठीक नहीं है। इस योजना के पूरी तरह सुचारु हो जाने के बाद 12 टन कार्बन डाईऑक्साइड प्रत्येक वर्ष वातावरण में कम उत्सर्जित होगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद मेसर्स ओरटीसी लिमिटेड के सीईओ अंशुमन ने ई-बाइक किस तरह काम करेगी तथा उसकी खासियत पर विस्तार से प्रोजेक्ट के माध्यम से लोगों को इसकी जानकारी दी। बाद में मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह व महापौर विनोद अग्रवाल ने सर्किट हाउस पर बनाए गए ई-बाइक साइकिल स्टैंड का नारियल तोड़ कर शुभारंभ किया। इसके बाद मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसएसपी हेमंत कुटियाल, नगर आयुक्त संजय चौहान, बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता के अलावा नगर मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी समेत अन्य अधिकारियों ने शहर के लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए सर्किट हाउस से ई-बाइक रैली निकाली। जो महाराणा प्रताप चौराहा, पीली कोठी चौराहा होते हुए गांधी पार्क पर जाकर समाप्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed