फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   duplicate sex power medicines stock sealed after rade in moradabad

हरथला में नकली यौन शक्ति वर्धक दवाएं बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 02:57 AM IST
विज्ञापन
duplicate sex power medicines stock sealed after rade in moradabad
मुरादाबाद के हरथला अम्बेडकर पार्क के सामने ड्रग विभाग का छापा मिली दवाई। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। जिला औषधि नियंत्रण विभाग ने मंगलवार को हरथला से एक मकान में छापेमारी कर शक्तिवर्धक नकली दवाएं बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी है। फैक्टरी में नामी कंपनियों के नाम से नकली दवाएं बनाकर बाजार में बेची जाती थीं। विभाग ने फैक्टरी से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत की मशीनें और 20 लाख रुपये की नकली दवाएं जब्त की हैं। कारखाने का एक संचालक फरार है, जबकि एक आरोपी को दबोच लिया है।
विज्ञापन

जिला औषधि नियंत्रक नरेश मोहन दीपक ने बताया कि शक्तिवर्धक नकली दवाएं बनाने वाली एक कंपनी ने हरथला में अपने ब्रांड नाम की नकली दवाएं बनाने की सूचना दी थी। इस सूचना पर विभागीय जांच की गई। सूचना सही साबित होने पर सिविल लाइन पुलिस की मदद से मंगलवार को स्टेशन रोड, आंबेडकर पार्क के नजदीक एक मकान में छापेमारी की गई। चार मंजिला मकान के प्रथम तल पर दवा बनाने और उनकी पैकिंग करने की मशीनें लगी थी। जबकि तृतीय तल पर तैयार कैप्सूल, जैल और ट्यूब रखी गई थीं।
विज्ञापन

जिला औषधि निरीक्षक ने बताया कि टीम ने एक आरोपी शानू खान को दबोच लिया। कारखाने का संचालक मो. आसिफ फरार है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि शक्ति वर्धक दवाओं की बाजार में काफी मांग है। ब्रांडेड कंपनियों की नकली दवाएं काफी महंगी हैं। नामी कंपनियों की कॉपी कर नकली दवाएं महंगी कीमतों पर बेचते थे। उनकी नकली दवाएं मुरादाबाद से लेकर यूपी और उत्तराखंड के कई शहरों में सप्लाई की जाती थीं। औषधि निरीक्षक के मुताबिक सिविल लाइन थाने में तहरीर दे दी गई है। कारखाने को सील कर जांच शुरू कर दी है। दवाओं के सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ महीने की जेल काटकर आया है फरार आसिफ
मुरादाबाद। जिला औषधि निरीक्षक नरेश मोहन दीपक के मुताबिक फरार आरोपी आसिफ पांच अक्तूबर 2018 को भोजपुर में नकली यौन वर्धक दवाएं बनाने के आरोप में पकड़ा जा चुका है। आठ माह की जेल काटने के बाद मुरादाबाद हरथला में दो करोड़ का मकान खरीदने के बाद यहां कारखाना लगा दिया। भोजपुर के बहेड़ी ब्रह्मनान में नकली दवाएं बनाने के आरोप में आसिफ आठ महीने की जेल काट चुका है। तब भी करीब 80 लाख कीमत की दवाएं पैकिंग और बनाने वाली मशीनें जब्त की गई थी। जमानत पर रिहा होने के बाद मुरादाबाद में अपना अड्डा बना लिया। मुरादाबाद में दो करोड़ से मकान खरीदा और दवाओं की पैकिंग और दवा बनाने की नई मशीनें लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed