फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Due to the extreme cold, lawyers will suspend work until January 2nd.

Moradabad News: अधिक ठंड के कारण दो जनवरी तक कार्य स्थगित रखेंगे वकील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Due to the extreme cold, lawyers will suspend work until January 2nd.
बिलारी। तहसील बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बुधवार दोपहर तहसील परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिक ठंड के चलते आगामी दो जनवरी तक बिलारी तहसील की सभी अदालतों में न्यायिक कार्य स्थगित रखने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि इन दिनों शीतलहर के चलते मुकदमों की पैरवी के लिए वादकारी काफी कम संख्या में आ रहे हैं। सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि 26 दिसंबर से आगामी दो जनवरी तक बिलारी तहसील की सभी अदालतों में न्यायिक कार्य स्थगित रखा जाएगा। बैठक में तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक सदस्यता शुल्क को जमा करने पर भी चर्चा हुई। तय हुआ कि जिन सदस्यों ने वर्ष 2025 का बार सदस्यता शुलकअभी तक जमा नहीं किया है वह हर हाल में आगामी 31 दिसंबर तक जमा कर दें।
विज्ञापन

बैठक में यह भी तय हुआ की बार संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार की दोपहर को बार एसोसिएशन की बैठक हुआ करेगी। बैठक की अध्यक्षता तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह और संचालन महासचिव सुनील कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर राम कुमार सिंह यादव, भगवान शरण माथुर, चौधरी अनोद कुमार, जबर सिंह, नवाब हुसैन, मोहित कुमार, विक्रांत कुमार, फहीम अहमद, सौरभ चौधरी, सुमित चौधरी, बिशन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed