फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   dsayelo won cricket match

Moradabad News: डीएसए येलो ने अपने नाम दर्ज की जीत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
dsayelo won cricket match
मुरादाबाद। डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर 19 इंटर क्लब टी-20 क्रिकेट लीग के दूसरे दिन आईएफटीएम विश्वविद्यालय में डीएसए येलो व संभल के बीच मुकाबला खेला गया। संभल टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में संभल 136 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए ब्रजेश सिंह ने 40, शिवम गुप्ता ने 34, कासिम ने 32 रन बनाये। डीएसए येलो के लिए गेंदबाजी करते हुए मनी चौधरी ने 3, वंश विश्नोई , सिद्धार्थ चौधरी ने 2-2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डीएसए येलो की टीम ने छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। टीम के लिए मोनू चौहान ने 44, रितिक सरन ने नवाद 43 रन बनाये। संभल के लिए गेंदबाजी करते हुए रॉबिन, गगन ने 2-2 विकेट लिए। डीएसए येलो ने 4 विकेट से जीत दर्ज कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अंपायर की भूमिका में सतेंद्र सिंह और जेपी सिंह रहे। मैच के दोरान पूर्व रणजी खिलाड़ी और डीएसए सचिव विजय गुप्ता, संयुक्त सचिव नितिन गुप्ता, क्रिकेट कोच बदरूद्दीन सिद्दीक़ी, वित्त अधिकारी डॉक्टर कुशल पाल सिंह, कपिल गिल, प्रदीप टंडन, मोहम्मद हसीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed