फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   DSA Yellow and Blue team won the cricket match

Moradabad News: डीएसए येलो व ब्लू टीम ने जीते क्रिकेट मैच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
DSA Yellow and Blue team won the cricket match
मुरादाबाद।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद की ओर से आयोजित अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को दो मुकाबले खेले गए।पहला मैच डीएसए येलो ने डीएसए ब्लैक को तीन विकेट से हराया। दूसरे मैच में डीएसए ब्लू ने डीएसए व्हाइट को चार विकेट से मात दी। दोनों मुकाबले आईएफटीएम विश्वविद्यालय के मैदान पर खेले गए।
पहले मैच में डीएसए ब्लैक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट खोकर टीम 122 रन ही बना सकी। इसमें तुषार नेगी ने 49 व नक्श 17 रन का योगदान किया। गेंदबाजी में डीएसए येलो के लिए विकास ने चार विकेट लिए। 123 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएसए येलो की टीम ने 30.1 ओवर में सात विकेट खोकर मैच जीत लिया। येलो टीम के लिए अर्शी ने 35 व मोहम्मद कैफ ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी में डीएसए ब्लैक की तरफ से मोहम्मद अरीब और वंश ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरे मैच में डीएसए व्हाइट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 40 ओवर में चार विकेट खोकर 185 रन बनाए। इसमें साध्य ने नाबाद 43 व अंश ने 41 रन बनाए। ब्लू टीम के लिए देव आर्य ने दो व यथार्थ ओर आदर्श ने एक-एक विकेट लिया। 186 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्लू टीम ने 31.5 ओवर में छह विकेट खोकर जीत हासिल की। टीम के लिए इमरान ने 69 व आदित्य ने नाबाद 38 रन की पारी खेली। डीएसए व्हाइट के लिए यश ने तीन व आर्यन ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंपायर की भूमिका में जेपी सिंह, निश्चल चहल, निखिल और हितेश रहे। स्कोरिंग ऋतिक गौतम व जोगिंदर ने की। इस मौके पर पूर्व रणजी खिलाड़ी व यूपीसीए के निदेशक विजय गुप्ता, क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, प्रदीप टंडन, वैभव त्रिवेदी, मोहम्मद हसीन, यश शुक्ला, सौरव सिंह, प्रेम वर्धन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed