फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   DSA Moradabad defeated Rampur by 229 runs

Moradabad News: डीएसए मुरादाबाद ने रामपुर को 229 रन से हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
DSA Moradabad defeated Rampur by 229 runs
मुरादाबाद।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश क्रिकेेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-16 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज बृहस्पतिवार को हुआ। आईएफटीएम यूनिवर्सिटी के मैदान में डीएसए मुरादाबाद व डीसीए रामपुर की टीमों की भिड़ंत हुई। इसमें डीएसए मुरादाबाद ने रामपुर की टीम को 229 रन से मात देकर बड़ी जीत हासिल की।

डीएसए मुरादाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 45 ओवर में महज एक विकेट खोकर 313 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डीसीए रामपुर 23.4 ओवर में मात्र 84 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मैच में यूपीसीए द्वारा मनोनीत अंपायर अमित वर्मा और राहुल सिंह रहे। स्कोरर के रूप में यूपीसीए के भूषण मिश्रा रहे। यूीपीसीए के ऑबजर्वर पूर्व आईपीएल खिलाड़ी अली मुतर्जा ने खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखा। डीएसए के सचिव व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता ने बताया कि मैच में किसने कितने रन बनाए, इसे गोपनीय रखा जा रहा है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन मुरादाबाद जोन की टीम में किया जाएगा। यूपीसीए की ओर से आए हुए प्रतिनिधि ही यह सूची तैयार करेंगे। मैच के दौरान डीएसए के संयुक्त सचिव नितिन गुप्ता, क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, आईएफटीएम के खेल निदेशक डॉ. वैभव त्रिवेदी, वित्त अधिकारी डॉ. कुशल पाल सिंह, मोहम्मद हसीन, आलम खान, जेपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed