{"_id":"6446e403cdcf39e69d019ff4","slug":"dsa-blue-and-black-won-the-cricket-match-moradabad-news-c-15-1-mbd1037-124993-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: डीएसए ब्लू व ब्लैक ने जीते क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: डीएसए ब्लू व ब्लैक ने जीते क्रिकेट मैच
Tue, 25 Apr 2023 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 25 Apr 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। अंडर-16 क्रिकेट ट्रायल लीग में सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में डीएसए ब्लू ने डीएसए ग्रीन को सात रन से हराया। दूसरा मुकाबला डीएसए ब्लैक ने डीएसए रेड 26 रन से हराकर जीत लिया। दोनों मैच आईएफटीएम विश्वविद्यालय के मैदान पर खेले गए।
पहले मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए डीएसए ग्रीन ने निर्धारित 40 ओवर में 5 विकेट खोकर 179 रन बनाए। इसमें विवेक ने सर्वाधिक 49, जतिन ने 36 व अब्दुल रज्जाक ने 23 रन बनाए। गेंदबाजी में डीएसए ब्लू के लिए दीपक ने 2 व क्रिश ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएसए ब्लू की टीम ने 29.4 ओवर में 3 विकेट खोकर मैच जीत लिया। डीएसए ब्लू के लिए मोहम्मद शमी ने 41, रोहन ने 47 व दीपांशु ने 36 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में डीएसए ग्रीन के लिए वंश ने 1 विकेट लिया।
दूसरे मैच में डीएसए ब्लैक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 302 रन बनाए। इसमें मोहम्मद कैफ ने 85 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। दूसरे छोर से शाहरुख ने 48 रन बनाए। इनके अलावा निश्चल पाठक ने नाबाद 44 व प्रतुल ने 43 रन जोड़े। डीएसए रेड के लिए सुभांश ने 3 व राज सैनी ने 2 विकेट चटकाए। विराट लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएसए रेड निर्धारित 40 ओवर में 5 विकेट खोकर 275 रन ही बना सकी। डीएसए रेड टीम के लिए राजा पंडित और वंश कश्यप ने 58-58 रनों की पारी खेली। अनुभव ने 34 रन बनाए। डीएसए ब्लैक के लिए प्रतुल व दिव्यांशु तोमर ने 2-2 विकेट लिए। इस तरह यह मुकाबला डीएसए ब्लैक ने 26 रन से अपने नाम किया। अंपायर की भूमिका में सतेंद्र कुमार, जेपी सिंह, शमशाद अल्वी व हर्ष रहे। स्कोरिंग काजल ओर विनीत ने की।
विज्ञापन
इस मौके पर डीएसए सचिव एवं पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता, क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, वैभव त्रिवेदी, मोहम्मद हसीन, नजाकत अली, जमाल अहमद मौजूद रहे।