फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Drones destroy master plan, illegal constructions will be identified through GIS survey

Moradabad News: मास्टर प्लान को हुए ड्रोन, जीआईएस सर्वे से चिह्नित होंगे अवैध निर्माण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Drones destroy master plan, illegal constructions will be identified through GIS survey
मुरादाबाद। प्रस्तावित मास्टर प्लॉन-2031 को तैयार करते समय किए गए ड्रोन व जीआईएस सर्वे का उपयोग एमडीए अब शहर में अतिक्रमण चिह्नित करने में करेगा। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। वीसी शैलेष कुमार ने अधीनस्थ अधिकारियों की सोमवार बैठक लेकर इसके निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

तीन फरवरी को वीसी शैलेष कुमार ने ग्राम मनोहरपुर एवं मैनाठेर क्षेत्र का निरीक्षण कर अवैध निर्माण देखा था। उस दौरान उन्हें ग्राम मैनाठेर में मोहम्मद निसार द्वारा करीब 14000 वर्ग मीटर क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए सेलेक्ट हॉस्पिटल, फैक्टरी, पार्किंग एरिया एवं मैरिज होम का संचालन होता मिला था। इन सभी निर्माणों को सील करने के निर्देश मौके पर दिए थे। वीसी ने बताया कि सेलेक्ट हॉस्पिटल की ओर से कंपाउंडिंग का प्रार्थना पत्र एमडीए को पूर्व में दिया गया था। लिहाजा उसके कंपाउंडिंग की कार्रवाई की जा रही है। शेष के मानचित्र पास कराने के संबंध में कोई कार्रवाई संबंधित लोगों द्वारा नहीं की गई थी। लिहाजा अन्य मिले अतिक्रमण सील किए जाएंगे।
विज्ञापन

वीसी ने बताया कि मनोहरपुर और मैनाठेर के साथ-साथ शहर के कुछ अन्य स्थानों पर बिना नक्शा पास कराए अवैध प्लॉटिंग की शिकायतें मिल रहीं हैं। लिहाजा शहर के सुनियोजित विकास के लिए शासन के निर्देश के क्रम में अवैध प्लॉटिंग व निर्माण को चिह्नित करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार को मंजूरी के लिए मास्टर प्लान-2031 का जो प्रस्तावित नक्शा भेजा गया है उसे तैयार करते समय एमडीए क्षेत्र में ड्रोन सर्वे और जीआईएस सर्वे कराया गया था। अवैध निर्माण को चिह्नित करने के लिए अब उस सर्वे का सहारा लिया जाएगा। पहले उसके आधार पर अतिक्रमण चिह्नित किए जाएंगे। उसके बाद भी अगर कोई नया अतिक्रमण बच जाता है तो उसे अलग से चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। वीसी ने इसे लेकर सोमवार बैठक करने के बाद अधीनस्थ अधिकारियों को इसके निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed