{"_id":"603ff88a8ebc3ed3d535e433","slug":"driving-liscens-camp-in-rto-office-for-women-under-mission-shakti-campaign-city-news-mbd381671681","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 घंटे का इंतजार, 242 को मिली तारीख, कुछ लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8 घंटे का इंतजार, 242 को मिली तारीख, कुछ लौटे
विज्ञापन
आरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिये लोगो की उमडी भीड़।
- फोटो : CITY
मुरादाबाद। बेटियों को भागदौड़ से बचाने के लिए मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बुधवार को महिला, बेटियों के लिए आरटीओ कार्यालय पर लगाया गया। एक दिन के विशेष कैंप में छात्राओं की भीड़ उमड़ी। महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। अपने दुधमुंहे बच्चों को लेकर कैंप में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने पहुंचीं। एआरटीओ छवि सिंह के अनुसार शिविर में 242 युवती, महिलाओं से लर्निंग डीएल के आवेदन फार्म भरवाए गए और उन्हें ऑनलाइन टेस्ट की तारीख दी गई। शाम के सात बज गए थे इस कारण देर होने की वजह से कुछ युवतियां बिना तारीख लिए चली गईं। इनक संख्या करीब 58 रही।
चार काउंटर बनाए, 20 कर्मचारी लगाए
कैंप के लिए पहले दो काउंटर ही लगाने की योजना थी। लेकिन शिविर में छात्राओं की जबर्दस्त संख्या देख चार काउंटर लगाए गए। करीब 20 कर्मचारियों को इसमें लगाना पड़ा। देरी से नंबर आने पर शोरशराबा भी हुआ। वहां मौजूद अफसरों ने उन्हें समझाया। आरटीओ प्रशासन छवि सिंह खुद छात्राओं को जानकारी दे रही थीं।
दुधमुंहे को लेकर डीएल बनवाने पहुंची रंजना
हरथला कालोनी निवासी शिक्षिका रंजना शर्मा अपनी छह महीने की दुधमुंहे बच्चे को साथ लेकर डीएल बनवाने पहुंचीं थीं। भीड़ अधिक थी, बच्चा छोटा था लिहाजा फोन करके अपनी सास को बुला लिया था। उन्होंने मासूम को संभाला और रंजना खुद डीएल बनवाने को लाइन में लगीं।
विज्ञापन
6 घंटे बाद मिल गई डेट
कक्षा 12 की छात्रा करुला निवासी नौशीन ने बताया कि वह डीएल बनवाने के लिए सभी कागजात के साथ पौने 11 बजे ही आरटीओ कार्यालय पहुंच गई थी लेकिन भीड़ देख पहले तो वापस लौटने का मन किया लेकिन वहां सैकड़ों छात्राओं को देख हौसला बढ़ा। छह घंटे इंतजार किया लाइन में लगी और शाम करीब पांच बजे उसे 22 मई की तारीख दी गई।
अपलोड़ नही हुए प्रमाण पत्र
गोविंद नगर निवासी हिंदू कालेज की बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा सोनम ने बताया कि वो सुबह साढ़े 10 बजे ही कैंप में पहुंच गई थी। शाम पांच बजे उसका नंबर आया लेकिन उसके प्रमाण पत्र अपलोड नहीं हो सके। बाद में अपलोड कर दिया जाएगा। इसके बाद वह पांच बजे लौट गई।
लेट होने के कारण नहीं ले सके डेट
बीकॉम कॉम फाइनल की छात्रा गोविंद नगर निवासी रश्मि ने बताया कि वह पौने 11 बजे पहुंच गई थी लेकिन शाम करीब पौने सात बजे उनका नंबर आया। इस वजह से लेट हो गए इस कारण डेट मिलने से पहले वह लौट आए। अब बृहस्पतिवार को डेट लेने जाएंगी।
पति की छुट्टी कराकर उनके साथ डीएल बनवाने पहुंची राखी
लाइनपार निवासी राखी अपने ढाई साल के बच्चे और पति के साथ डीएल बनवाने आई। प्राइवेट फैक्टरी में काम करने वाले अपने पति की छुट्टी कराई और उनके साथ डीएल बनवाने पहुंचीं। पति ने बच्चे को संभाला और राखी ने लाइन में लगकर अपने नंबर का इंतजार किया।