{"_id":"67db28dafe10cc45910ee181","slug":"driving-license-of-those-who-repeatedly-break-traffic-rules-will-be-cancelled-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-605295-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का ड्राइविंग लाइसेंस होगा निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का ड्राइविंग लाइसेंस होगा निरस्त
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंडल में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हाईवे पर हाई स्पीड डिटेक्शन कैमरे लगाए जाएं। हाईवे पर कोई भी गाड़ी खड़ी न हो और नियमों का उल्लंघन करने वालों का लगातार चालान होना चाहिए। जो बार-बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करे उसका ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) निरस्त कर दिया जाए। यह निर्देश मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने दिए।
बैठक में बताया गया कि संभल व अमरोहा में पिछले कुछ दिनों में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ी हैं। कमिश्नर ने संबंधित जिलों के अधिकारियों को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ओवर स्पीडिंग और बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही की जाए।
जिन सड़कों का चौड़ीकरण किया गया है, उन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न हो। फुटपाथ पर अतिक्रमण न हो। हाईवे पर अवैध कट बंद कराए जाएं। सोलेशियम स्कीम के तहत मिलने वाली राहत धनराशि के मुरादाबाद व बिजनौर में 23-23 आवेदन लंबित हैं। कमिश्नर ने कहा कि इनका जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों में सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए कैंप लगाए जाएं। मुरादाबाद, रामपुर एवं संभल में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या, मृतकों की संख्या एवं घायलों की संख्या में बढ़ोतरी पर कमिश्नर ने असंतोष जताया। उन्होंने सभी ब्लैक स्पॉट पर सुधार करने के निर्देश दिए। इनमें मार्किंग, रोड साइनेज, स्पीड टेबल पर मार्किंग के लिए निर्देशित किया गया।
स्कूलों के वाहनों के संबंध में भी हर माह बैठक कराने के निर्देश दिए। ओवर स्पीडिंग में चालान करने के लिए एसपी ट्रैफिक को इंटरसेप्टर दिलाए जाने के लिए आयुक्त के स्तर से पत्राचार करने के निर्देश दिए। प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा के विभिन्न मुकदमों में पुलिस द्वारा सस्पेंड करने के लिए भेजे गए ड्राइविंग लाइसेंसों के संबंध में आवश्यक कार्यवाही कराने के निर्देश दिए।
रामपुर में बन रहे बाईपास पर हो रहे हादसों को देखते हुए निर्देशित किया गया कि साइनेज, रिफ्लेक्टर आदि लगाए जाएं। प्रकाश की व्यवस्था की जाए। जीरो प्वाइंट, थाना मूढांपांडे ब्लैक स्पॉट पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव बनाने के लिए कहा गया। प्रत्येक विद्यालय के स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जाेेेेेेेेेेेेेेेेेगरूक करने के लिए उन्हें सड़क सुरक्षा संबंधी वीडियो क्लिप दिखाई जाए। बैठक में डीआईजी मुनिराज जी, अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार, एडीएम फाइनेंस ममता मालवीय, एसपी ट्रैफिक सुभाष गंगवार, आरटीओ राजेश सिंह, आरटीओ प्रवर्तन प्रणव झा समेत पांचों जिलों के अधिकारी मौजूद रहे।