फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Drivers Strike: Due to drivers strike, wheels heavy vehicles got jammed, passengers kept wandering for buses

Drivers Strike: चालकों की हड़ताल से भारी वाहनों के चक्के जाम, बसों के लिए भटकते रहे यात्री.. आपूर्ति प्रभावित

Tue, 02 Jan 2024 10:43 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 02 Jan 2024 10:43 AM IST
सार

हिट एंड रन कानून में किए गए कड़े प्रावधान के विरोध में बड़े वाहनों के चालक सड़क पर उतर गए हैं। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इसे निरस्त करने की मांग की। निजी बसों और ट्रक चालकों के विरोध के बाद रोडवेज का संचालन भी ठप हो गया है। मंडल के सभी जिलों में आज भी चक्का जाम और बसों-ट्रकों की हड़ताल जारी है। हिट एंड रन के नए कानून के तहत केंद्र सरकार ने 10 साल की सजा एवं सात लाख जुर्माना लगाने का प्रावधान लागू किया है।

विज्ञापन
Drivers Strike: Due to drivers strike, wheels heavy vehicles got jammed, passengers kept wandering for buses
मुरादाबाद में रोडवेज चालकों की हड़ताल से यात्री परेशान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए हिट एंड रन कानून का चालकों ने विरोध शुरू कर दिया है। इसको लेकर निजी बस संचालक, ट्रक यूनियन समेत अन्य से हड़ताल शुरू कर दी है। रोडवेज बसों के चालक भी इसका समर्थन कर रहे हैं। इससे आपूर्ति प्रभावित होने के साथ यात्री को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। मुरादाबाद मंडल में रोडवेज का संचालन लगभग ठप है।

विज्ञापन

सोमवार को निजी और अनुबंधित बस चालक हिट एंड रन कानून में किए गए कड़े प्रावधान के विरोध में उतर आए। मुरादाबाद बस अड्डे पर चालकों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस विरोध के चलते मुरादाबाद और पीतलनगरी डिपो से रोडवेज की बसें रूट पर नहीं निकल सकीं, जबकि बसों के इंतजार में यात्री घंटों बैठे रहे। मजबूरी में यात्रियों ने टाटा मैजिक, ट्रैक्टर-ट्रॉली, पिकअप से सफर तय किया।

विज्ञापन


मुरादाबाद और पीतलनगरी बस डिपो से रोजाना करीब 410 बसों का संचालन किया जाता है। इसमें अनुबंधित बसें भी शामिल हैं। इन बसों में रोजाना करीब 22 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। नई परिवहन नीति के विरोध में सोमवार सुबह निजी बस चालकों ने हड़ताल कर मुरादाबाद और पीतलनगरी बस अड्डे पर पहुंच गए। जहां प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालकों ने रोडवेज बसों को डिपो से बाहर नहीं निकलने दिया। बसों का संचालन पूरी तरह से ठप कर दिया। इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बसों के अभाव में यात्री दिनभर इधर-उधर भटकते रहे। दोनों बस अड्डों पर दिल्ली, लखनऊ, रामपुर, हरिद्वार, अमरोहा, संभल, नजीबाबाद जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही।

यात्री बसों के संचालन के लिए अधिकारियों से गुहार लगाते रहे। आरएम के मुताबिक अनुबंधित बसों के चालकों ने बिना नोटिस दिए अचानक हड़ताल कर दिए। इन बसों के मालिकों ने भी कोई सहयोग नहीं किया। वहीं शासन से बसों को चलाने के लिए लगातार निर्देश दिया जा रहा था। बावजूद इसके बसों का संचालन नहीं किया जा सका।

 

हिट एंड रन कानून में किए गए कड़े प्रावधान वापस लिया जाए

मुरादाबाद बस अड्डे पर चालकों ने हिट एंड रन कानून में किए गए कड़े प्रावधान के विरोध में प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। कहा कि हिट सरकार एंड रन कानून में किए गए कड़े प्रावधान वापस ले। इस दौरान रईस खान, सचिन ठाकुर, मनदीप सिंह, जबर सिंह, कपिल शर्मा, दिनेश ठाकुर, मुकेश पंडित, पप्पू विश्नोई, कुलदीप विश्नोई, सिराजुद्दीन, अशोक सैनी, मिंटू शर्मा, मुकेश ठाकुर, मुकेश पंडित आदि लोग मौजूद रहे।

मुरादाबाद जोन को हुआ एक करोड़ का नुकसान

बसों का संचालन पूरी तरह से ठप होने पर मुरादाबाद जोन की सभी डिपो को एक दिन में लगभग एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। जिसमें मुरादाबाद और पीतलनगरी बस डिपो को लगभग 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ।  हिट एंड रन कानून में किए गए कड़े प्रावधान के मुताबिक धारा 304ए के तहत सड़क दुर्घटना में दोषी पाए जाने पर चालकों को 10 साल की सजा और सात लाख रुपये तक के जुर्माना देने का प्रावधान है।

 

बस चालकों को मनाने का प्रयास किया जा रहा है। निजी बस चालकों द्वारा रास्ते में परिवहन निगम की बसों में कोई तोड़फोड़ न हो इसको ध्यान में रखकर कुछ बसों को चलाया गया। - सुरेंद्र कुमार, कार्यवाहक क्षेत्रीय प्रबंधक, मुरादाबाद जोन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed