{"_id":"684c8bbe1596607ffc0e7d74","slug":"drivers-body-found-in-container-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-666122-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कंटेनर में मिला चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कंटेनर में मिला चालक का शव
Sat, 14 Jun 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 14 Jun 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
भोजपुर (मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र के सिरसवां दोराहे पर शुक्रवार सुबह खड़े कंटेनर में चालक का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर भोजपुर थाने की पुलिस पहुंच गई और फोरेंसिक टीम बुला ली। शुक्रवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चालक की मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रख लिया गया।
बरेली के पचपेड़ा निवासी कंटेनर चालक राजू सिंह (52) बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे भोजपुर क्षेत्र की राणा चीनी मिल से एथलीन कंटेनर में लोड कर राजस्थान के रेवाड़ी ले जा रहा था। चालक ने सिरसवां दोराहा पुलिस चौकी के पास सड़क के किनारे कैंटीन पर कंटेनर खड़ा कर लिया। शुक्रवार की सुबह तक कंटेनर खड़ा रहा।
वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम लग गया। पुलिस ने जब कंटेनर के पास जाकर देखा तो सीट पर चालक का शव पड़ा था। कंटेनर पर लिखे मोबाइल नंबर पर फोन कर पुलिस ने कंटेनर मालिक और परिजनों को सूचना दी। चालक के परिजन आ गए और पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर चले गए। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।