फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Drinking water has not reached homes for six months, sewers have been choked for years.

Moradabad News: छह महीने से घरों में नहीं पहुंच रहा पीने का पानी, सीवर सालों से चोक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Drinking water has not reached homes for six months, sewers have been choked for years.
मुरादाबाद। एमडीए के नया मुरादाबाद के सेक्टर 16 के आधे क्षेत्र में छह महीने से घरों में टोंटी होने के बावजूद पीने का पानी नहीं मिल रहा है। सालों पहले बने सीवर बंद हैं। उसके ढक्कन भी खुले पड़े हैं। सड़कों के नाम पर बजरी बिखरी पड़ी है। जगह जगह खाली स्थानों पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं, तेज हवा के साथ कचरा लोगों के घरों में गिरता है। सफाई करने तो यहां कभी कोई आता ही नहीं है।
विज्ञापन

नया मुरादाबाद के सेक्टर 16 के वाशिंदे बताते हैं कि वर्ष 2016 में इस सेक्टर में सड़कें बनी थीं। लेकिन उसके बाद कभी सड़कों की मरम्मत नहीं कराई। यही कारण है कि अधिकतर सड़कों की बजरी उखड़ चुकी है, जगह जगह सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। सेक्टर के कुछ ब्लाकों में पेयजल पहुंचता है लेकिन ई-ब्लाक में पेयजल की पाइप लाइन तो है लेकिन घरों तक पानी ही नहीं पहुंच रहा है। घरों में पानी बंद हुए छह महीने हो चुके हैं।
विज्ञापन

इस दौरान एमडीए में कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं लेकिन एमडीए की टीम अभी तक स्थिति देखने नहीं पहुंच सकी है। एमडीए का पूरा फोकस नए प्लॉट बेचने पर है, पुराने आवासीय परिसर में लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं, इससे कोई सरोकार नहीं है। यहां की सीवर लाइन तो कई सालों से चोक पड़ी है। जिससे आबादी का पानी हो या फिर बारिश का यूं ही खाली स्थानों पर भरता है। जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। अब तो सालों से सीवर लाइन के ढक्कन खुले पड़े हैं। ज्यादातर टूट चुके हैं, कई तो सड़कों के मोड़ पर ही हैं। जिसमें अक्सर बाइक सवार या पैदल लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। पशु भी गिरते रहते हैं। एमडीए के अधिकारी कभी भी आबादी वाले क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं के बारे में जानने का प्रयास नहीं करते। कुछ पार्कों को तो स्थानीय लोगों ने चंदा करके ठीक हालत में कर रखा है, शेष पार्क तो खत्म ही हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed