फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Drawing pass of FOB of platform, tender process started

प्लेटफार्म के एफओबी की ड्राइंग पास, टेंडर प्रक्रिया शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Drawing pass of FOB of platform, tender process started
मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित ओवरब्रिज का निर्माण अब जल्द शुरू हो जाएगा। बड़ौदा हाउस ने इस एफओबी की नई ड्राइंग पर सहमति दे दी है। अब रेलवे इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर रहा है। 10 जनवरी से बंद पड़े इस फुटओवर ब्रिज के शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। हालांकि अभी इसके निर्माण में कम से कम चार माह लग जाएंगे।
विज्ञापन

लंबी अवधि से पुल के बंद होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों को तकरीबन आठ सौ मीटर की अतिरिक्त दूरी तय करके दूसरे एफओबी से आना जाना पड़ता है। त्योहारों के समीप होने के कारण स्टेशन पर यात्रियों का आवागमन भी बढ़ने लगा है। महिलाओं, दिव्यांगों और बुजुर्गों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 10 महीने से बंद पुल की पहली ड्राइंग को बड़ौदा हाउस से सहमति नहीं मिली थी। इसके बाद रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग ने दोबारा ड्राइंग तैयार की। नई ड्राइंग के मुताबिक पुल को मौजूदा स्थिति से डेढ़ गुना चौड़ा बनाया जाएगा। साथ ही एस्केलेटर भी लगाए जाएंगे, इसके अलावा रेलवे प्रशासन इस स्थान पर लिफ्ट लगाने की तैयारी कर रहा है। ज्ञात हो कि पुल की समयावधि पूरी होने के कारण बंद किया गया है।
विज्ञापन

पुराना पुल संकरा है, नए पुल को चौड़ा बनाया जाएगा। ड्राइंग को सहमति मिल गई है। अब टेंडर प्रक्रिया चल रही है। टेंडर अलॉट होने के बाद पुल को फैक्टरी में ही तैयार किया जाएगा। तैयार होने के बाद स्टेशन पर लॉकर लांचिंग की जाएगी। इस कार्य में लगभग चार माह लगेंगे। नए पुल के साथ एस्केलेटर लगाए जाएंगे, लिफ्ट भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजय नंदन, मंडल रेल प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed