फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   drains choke in kundanpur dhakka

Moradabad News: कुंदनपुर ढक्का में नालियां चोक, गंदा पानी सड़क पर भरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
drains choke in kundanpur dhakka
मुरादाबाद। कुंदनपुर ढक्का में निकास अभाव में नालियों का गंदा पानी सड़कों पर भर गया है। इसके चलते लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी नगर निगम द्वारा समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है। इसके चलते युवा स्वयं अपने घर के आसपास सड़कों पर नाली के भरे गंदे पानी को स्वयं निकालने में जुटे रहे।
विज्ञापन

कुंदनपुर ढक्का में पानी टंकी के आसपास की सड़क की नालियों की काफी समय से सपाई नहीं की गई है। इसके चलते नालियां जगह-जगह से चोक हो गई हैं। इसके कारण नालियों का पानी निकाय अभाव में गली व सड़कों पर भरने लगा है। इससे लोगों को आवागमन में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सूचना के बाद भी जब नगर निगम की टीम सड़क पर भरे गंदे पानी को निकालने नहीं पहुंची तो मोहल्ले के युवा स्वयं रास्ते पर भरे पानी को उलीचा। इससे मोहल्ले के लोगों में रोष है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed