{"_id":"625effcf1974ed6e650b68c9","slug":"dr-st-hasan-said-outsiders-involved-in-the-procession-wanted-to-spoil-the-atmosphere","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद : डॉ. एसटी हसन ने कहा- माहौल बिगाड़ना चाहते थे जुलूस में शामिल बाहरी लोग, डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद : डॉ. एसटी हसन ने कहा- माहौल बिगाड़ना चाहते थे जुलूस में शामिल बाहरी लोग, डीएम को सौंपा ज्ञापन
Wed, 20 Apr 2022 12:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:00 AM IST
सार
सांसद मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने रविवार की घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को ज्ञापन सौंपा। बाद में मीडिया से बीतचीत में डॉ. एसटी हसन ने कहा कि हमने कभी ऐसा माहौल नहीं देखा कि जुलूसों के अंदर इस तरह की बातें की जाएं, ऐसे नारे लगाए जाएं, जिससे दूसरों को तकलीफ हो।
विज्ञापन
एसटी हसन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने कहा कि माहौल बिगाड़ने की इंटरनेशनल साजिश हो सकती है। जुलूस में शामिल लोग बाहरी थे। जो माहौल बिगाड़ना चाहते थे। लेकिन हम लोग गंगा जमुनी तहजीब को बिगड़ने नहीं देंगे।
विज्ञापन
सांसद मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने रविवार की घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को ज्ञापन सौंपा। बाद में मीडिया से बीतचीत में डॉ. एसटी हसन ने कहा कि हमने कभी ऐसा माहौल नहीं देखा कि जुलूसों के अंदर इस तरह की बातें की जाएं, ऐसे नारे लगाए जाएं, जिससे दूसरों को तकलीफ हो।
विज्ञापन
धार्मिक जुलूसों में तलवारों और लाठी डंडों को हमने कभी नहीं देखा था। खास तौर पर इस जुलूस के अंदर मस्जिदों केआगे नारे बाजी हुई। इससे साफ जाहिर होता कि वे लोग चाहते हैं कि हम आपस में लड़ें भिड़ें। हिंदुस्तान में दोनों बड़ी आबादियों के बीच टकराव पैदा हो। जिससे हिंदुस्तान कमजोर हो, ये कोई इंटरनेशनल साजिश है।
विज्ञापन
इसको हमारी सरकार और प्रशासन को गंभीरता से देखना पड़ेगा। सांसद ने कहा कि जो लेाग परसाें (रविवार) आए थे। वह पता पूछ रहे थे बाहर जाने केलिए। जामा मस्जिद पर उनकी गाड़ी भटककर आ गई थी। वह लोग बाहर जाने का रास्ता पूछ रहे थे।
इससे जाहिर होता है कि वह बाहर के लोग थे। हम अपनी जुलूसों में एक दूसरे का स्वागत करते हैं। फूल बरसाते हैं, शर्बत पिलाते हैं। ईद मिलादुन्नबी पर मंडी चौक पर जुलूस का स्वागत हमारे हिंदू भाई करते हैं। हम गंगा जमुनी तहजीब को बिगड़ने नहीं देंगे। पार्टी लाइन से उठकर हम सब हिंदुस्तानी हैं।