फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dr. Kamal Kapoor wears jewelery worth Rs 12 lakh

12 लाख रुपये के गहने पहनती हैं डॉ. कमल कपूर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dr. Kamal Kapoor wears jewelery worth Rs 12 lakh
मुरादाबाद देहात सीट से निर्दलीय नामांकन कराने वाली डॉ. कमल कपूर भी करोड़पति हैं।
विज्ञापन

उनके पास नकद कुल पांच हजार रुपये हैं जबकि बैंक खाते, फिक्स डिपोजिट, एलआईसी पॉलिसी व 12 लाख रुपये के जेवर समेत कुल 45.68 लाख रुपये निवेश किए हुए हैं।
कोयला कारोबारी व सामाजिक कार्यकर्ता कमल कपूर जिगर कालोनी स्थित करीब दो करोड़ रुपये कीमत के मकान में हैं। इनका एक मकान जवाहर नगर में भी उनका एक मकान है जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये है उसमें उनकी 50 फीसदी की हिस्सेदारी है। गुड़गांव में चार करोड़ रुपये कीमत का एक प्लाट है। कुछ अन्य संपत्तियां भी हैं। इस तरह कमल कपूर के पास करीब आठ करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। उन्होंने इसका उल्लेख अपने नामांकन फार्म में किया है।
मुरादाबाद देहात विधानसभा सीट से नामांकन कराने वाले सपा उम्मीदवार नासिर कुरैशी तथा निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. कमल कपूर को नामांकन पत्र में कमियां रह जाने के कारण नोटिस जारी कर उसे समय रहते आकर दुरुस्त कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

रिटर्निंग आफिसर /एसडीएम सदर प्रशांत तिवारी के समक्ष दोनों प्रत्याशियों ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया था। प्रथम दृष्ट्या डॉ. कमल कपूर के नामांकन पत्र में कई बड़ी कमियां मिलीं जबकि नासिर कुरैशी के नामांकन पत्र में भी कुछ मामूली कमियां मिली हैं। प्रशांत तिवारी ने बताया कि दोनों प्रत्याशियों को संबंधित कमियों का उल्लेख करते हुए नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed