फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Double murder: Samples sent for forensic lab testing

दोहरा हत्याकांड: फोरेंसिक लैब जांच के लिए भेजे गए नमूने

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Double murder: Samples sent for forensic lab testing
मुरादाबाद। भगतपुर के परशुपुरा बाजे गांव में शनिवार देर रात हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में घटनास्थल से जुटाए गए नमूने और कपड़ों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है। ताकि कोर्ट में मजबूती के साथ केस की पैरवी की जा सके। इस मामले में तीसरे आरोपी भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब तीन बजे निजी स्कूल के शिक्षक प्रशांत कुमार (40) ने अपने सगे भतीजे वरुण कुमार उर्फ गोलू (22) और उसकी सात माह की गर्भवती पत्नी बबीता (20) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। दोनों परिवारों के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। हत्यारोपी चाचा ने रविवार सुबह सात बजे मानपुर चौकी पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने वरुण के बहनोई की तहरीर पर आरोपी चाचा, उसके बेटे और पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी चाचा और चाची को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने फोरेंसिक टीम से मौके पर जांच पड़ताल की थी। आरोपी ने हत्या करने के बाद नल पर ही खून से सने हाथ पैर और कपड़े धोए थे। टीम ने कपड़ों और मौके से खून के नमूने लिए थे। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। केस की जांच जारी है। अगर किसी और भी भूमिका सामने आएंगी तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed