{"_id":"5efa4f518ebc3e42fb10aa45","slug":"double-murder-in-moradabad-city-news-mbd3541747179","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल मर्डर : ठाकुरद्वारा में युवा केबल व्यवसायी और पत्नी की निर्मम हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल मर्डर : ठाकुरद्वारा में युवा केबल व्यवसायी और पत्नी की निर्मम हत्या
विज्ञापन
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में सोमवार देर रात केबिल व्यावसायी और उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई। दंप?
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। ठाकुरद्वारा में सोमवार की देर रात युवा केबल व्यवसायी एवं उसकी पत्नी की घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी गई। व्यवसायी का गला रेता गया है जबकि पत्नी को गला घोटकर मौत के घाट उतारा गया है। मौकेपर पहुुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। एसएसपी ने भी देर रात घटनास्थल पर जानकारी ली।
नगर के पीपल डोला आर्य नगर में प्रशांत वर्मा (30) अपनी पत्नी मोना वर्मा (27) के साथ रहते थे। उनक ी शादी को लगभग दस साल हो चुकेथे और अभी कोई संतान नहीं थी। घर में केवल दो ही सदस्य थे। प्रशांत केबल नेटवर्क का काम करते थे। घर से लगभग दो सौ मीटर दूर ही उनके ममेरे भाई संजय वर्मा का मकान है। वह अक्सर रात को उधर घूमने जाते थे। सोमवार को नहीं गए तो संजय वर्मा उनके घर ही पहुंच गए। संजय के मुताबिक उन्होंने देखा कि बाहर का गेट खुला है और भीतर एक कमरे का दरवाजा बाहर से बंद है। उन्होेंने उसे खोला तो होश उड़ गए। प्रशांत और मोना की लाश कमरे में पड़ी थी। प्रशांत का गला रेता गया था जबकि मोना का गला घोंटा गया था। संजय से शोर मचाया जिस पर मुहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। आनन फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसएसपी अमित पाठक ने देर रात मौकेपर जाकर जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पालतू डॉगी जिंजर खींचकर लाई संजय वर्मा को घर में
प्रशांत अपनी पालतू डॉगी जिंजर को लेकर ही अक्सर रात को घूमने जाते थे। वह अपने ममेरे भाई संजय के घर अवश्य होकर निकलते थे। संजय के मुताबिक सोमवार को लगभग पौने दस बजे जिंजर दौड़ते हुए उनके घर पहुंच गई और उनके कपड़ों को खींचने लगी। इस पर संजय का माथा ठनका। एक तो जिंजर अकेली कैसे आ गई। प्रशांत क्यां नहीं है? दूसरा, वह इस तरह की हरकत क्यों कर रही है। इस पर संजय जिंजर के साथ घर से बाहर निकले तो उसने आगे आगे प्रशांत की घर की तरफ दौड़ लगा दी। संजय पीछे पीछे भाग कर वहां पहुंचे तो पता चला कि इस दंपती की हत्या हो चुकी है। जिंजर की यह समझदारी पूरे मुहल्ले वालाें की जबान पर रही।