फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Door-to-door garbage is not being collected in many localities of the city

Moradabad News: शहर के कई मोहल्लों में नहीं उठ रहा डोर-टू-डोर कूड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Door-to-door garbage is not being collected in many localities of the city
मुरादाबाद। नगर निगम द्वारा शहर के सभी 70 वार्ड में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का ठेका दो कंपनियों को दिया गया है। यह कंपनियां प्रतिमाह लाखों रुपये का भुगतान भी ले रही हैं, लेकिन इसके बाद कई मोहल्लों से डो-टू-डोर कूड़ा नहीं उठा रहीं हैं। इसके चलते लोग इधर-उधर सड़क किनारे कूड़ा डाल रहे हैं। जो पूरे दिन पड़ा रहता है। इससे गर्मी के कारण संक्रामक रोगों के बढ़ने का भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

वार्ड-63 वारसी नगर की गली नं.01 में रविवार पूरे दिन कूड़ा पड़ा रहा। लोगों ने बताया कि बताया कि उनके यहां डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्ट करने वाली गाड़ी कई-कई दिन नहीं आती है। जिससे लोग अपने घर का कूड़ा सड़क किनारे डाल देते हैं। वार्ड की पार्षद इरम नाज ने बताया कि पहले कुछ वार्ड के अधिकांश स्थानों पर नगर निगम की गाड़ी कैसेट बजाती हुई आती थी, लेकिन इधर काफी स्थानों पर नहीं जाती है। वार्ड के लोग पहले भी इसकी शिकायत कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत निगम अधिकारियों से भी की गई है।
विज्ञापन

बुद्धि विहार स्थित परशुराम चौक से भाजपा कार्यालय जाने वाले मार्ग के किनारे भी रविवार पूरे दिन कूड़ा पड़ा रहा। उससे उठने वाली दुर्गंध से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। आसपास के लोगों ने बताया कि यह क्षेत्र वार्ड-16 में आता है। जबकि वार्ड-16 की पार्षद नीरज गुप्ता ने बताया कि जहां कूड़ा पड़ा रहता है वह क्षेत्र आवास विकास से नगर निगम को अभी हैंडओवर नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि वार्ड के अधिकांश स्थानों पर अभी भी प्राइवेट कर्मचारी कूड़ा उठान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कई बार डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली गाड़ी के स्टाफ भी विवाद भी हो चुका है। लिहाजा डोर-टूृ-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली गाड़ी कॉलोनी के मुख्य मार्गों पर स्थित घरों से तो कूड़ा कलेक्ट कर ले जाती है, शेष अन्य स्थानों से प्राइवेट कर्मचारी ठेलिया लेकर घरों से कूड़ा कलेक्ट करते हैं। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत वह निगम अधिकारियों से कर चुकी हैं। कमोवेश यही स्थित सूर्य नगर, मंडी समिति रोड, मुगलपुरा थाने से आगे, करूला नगर, आजाद नगर आदि स्थानों पर भी कई स्थानों पर कूड़ा सड़क पर पड़ा रहता है। इस संबंध में अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार ने बताया कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए दो कंपनियां काम कर रहीं हैं। उन्हें नियमित घरों से कूड़ा उठान के निर्देश नगर आयुक्त द्वारा समय-समय पर दिए जाते रहे हैं। शहर के हर घर से नियमित कूड़ा उठे इसकी व्यवस्था की जाएगी। शिकायत मिलने पर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed