फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   doctors share lockdown experince in IMA CME

कोरोना काल में बड़े बन गए छोटे रोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
doctors share lockdown experince in IMA CME
सीएमई में मौजूद चिकित्सक। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। आईएमए मुरादाबाद शाखा की ओर से शनिवार को आईएमए भवन में सीएमई का आयोजन किया गया। सीएमई में फोर्टिस नोएडा से आए डाक्टरों ने बीमारियों पर चर्चा की। कोरोना काल के अपने अनुभव साझा किए। चिकित्सा के क्षेत्र में आई परेशानियों को बताया।
विज्ञापन

डायरेक्टर और आर्थोपैडिक्स विभाग के एचओडी डा. अतुल मिश्रा ने कोविड में ज्वाइंट रेप्लेस्मेंट के बार में बताया। कहा कि कोरोना काल में मरीज छोटी मोटी परेशानियों को नजरअंदाज कर इलाज कराने अस्पताल नहीं पहुंचे। इसके चलते छोटे मर्ज बढ़ गए। छोटे आपरेशन से ठीक होने वाले मर्ज में बढ़े आपरेशन करने पड़े। इससे रिकवरी होने में भी समय लगा। डा. राहुल गुप्ता ने नसों से जुड़ी समस्याओं से होने वाली सिर दर्द केकारणों पर चर्चा की। डायरेक्टर लिवर ट्रांसप्लांट डा. मुकुल रस्तोगी ने बताया कि पहले से लिवर ट्रांसप्लांट आसान हो गई है। दवाएं भी अच्छी आ गई हैं। शरीर में रिजेक्शन की गुंजाइश भी कम हो गई है। डा. शुभम गर्ग ने कैंसर के मरीज की जिंदगी के कैसे बेहतर बनाए, इसकी जानकारी दी। प्रेसीडेंट डा. भगतराम राणा ने वार्षिक सीएमई के बारे में विस्तार से अवगत कराया। सेक्रेटरी डा. प्रीति गुप्ता ने सीएमई का संचालन किया। इस दौरान डा. जेके शर्मा, डा. राकेश खरे, डा. दीपक रस्तोगी, डा. श्रुति खन्ना, डा. अर्पित कुमार, डा. मोहित अग्रवाल, डा. प्राप्ति सिंह, डा. नितिन बत्रा, डा. सौरभ जिंदल, डा. बबीता गुप्ता, डा. नीरज गुप्ता, डा. पायलपुरी, डा. नवीन मदान, डा. समीर जैन, डा. एसके गुप्ता, डा. अनुराग खन्ना, डा. मनोज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed