{"_id":"6621bb2bb4f4ca7b0103bd97","slug":"do-vote-break-the-record-of-2019-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-384276-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जरूर करें मतदान, तोड़ें 2019 का रिकाॅर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जरूर करें मतदान, तोड़ें 2019 का रिकाॅर्ड
विज्ञापन
मुरादाबाद। स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए 20 दिन पहले से प्रशासन द्वारा किया जा रहा प्रयास मतदान के दिन भी जारी रहेगा। जिला प्रशासन का प्रयास है कि इस बार वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान हुए सर्वाधिक 65.94 फीसदी मतदान रिकॉर्ड को तोड़ना है।
स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन काफी प्रयास कर रहा है। उसके सामने अब तक हुए लोकसभा चुनावों में 2019 में हुए 65.94 फीसदी मतदाताओं द्वारा किए गए मतदान की चुनौती को तोड़ना है। स्वीप प्रभारी के तौर पर सीडीओ सुमित यादव ने जिले की 500 ग्राम पंचायतों, नगर निगम के सभी 70 वार्डों के अलावा जिले की निकायों के सभी वार्डों, 50 फैक्टरियों, जिले के 40 सरकारी अस्पतालों के अलावा जिले के 1500 विद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत रैली, स्लोगन, गोष्ठी आदि कार्यक्रम आयोजित करा चुके हैं। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारियों के साथ बैठक तथा स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से डीएम मानवेंद्र सिंह भी मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान की अपील करते रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी सुमित यादव ने बताया कि मंडलायुक्त व डीएम के निर्देश पर मतदाता जागरूकता के लिए बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। प्रशासन का प्रयास है कि अब तक वर्ष 2019 में हुए सर्वाधिक 65.94 फीसदी मतदान के रिकार्ड को तोड़ना है।
एक मतदान केंद्र पर भंडारा, दूसरे पर गिफ्ट देगा नगर निगम
मुरादाबाद। नगर निगम प्रशासन द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदान के दिन भी प्रयास जारी रहेगा। इसके लिए पंचायत भवन के सामने स्थित आरएन इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर मतदान करने वाले मतदाताओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया है। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि संबंधित मतदान केंद्र पर मतदान करने के बाद मतदाताओं को भंडारे में भोजन कराया जाएगा। इसके अलावा शहर के अंबिका प्रसाद इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर पहली बार मतदान करने वाले मतदाता को वोट डाल कर आने का निशान दिखाने पर नगर निगम प्रशासन की ओर से गिफ्ट दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शहर के यह दोनों मतदान केंद्रों का चयन मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत रेंडम किया गया है। इसके अलावा शहर के चार मतदान केंद्रों पर मॉडल बूथ, तीन मतदान केंद्रों पर शक्ति बूथ, दो मतदान केंद्रों पर युवा बूथ तथा एक मतदान केंद्र पर दिव्यांग समर्पित बूथ बनाया गया है।
- मॉडल बूथ:
नेहरू युवा केंद्र- रामगंगा विहार, मुकर्राबपुर- ब्लॉक ऑफिस, हर प्रसाद इंटर कॉलेज, कौशल्या देवी कन्या इंटर कॉलेज।
- शक्ति बूथ: काशीराम नगर कंपोजिट विद्यालय, बलदेव आर्य कन्या इंटर कॉलेज, आरएन इंटर कॉलेज।
- युवा बूथ: महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, अंबिका प्रसाद इंटर कॉलेज।
- दिव्यांग समर्पित बूथ:
नवीन नगर स्कूल मानसरोवर।
मुरादाबाद लोकसभा के लिए अब तक हुए चुनावों में मतदान का प्रतिशत
वर्ष कुल मतदाता मतदान प्रतिशत
1952 (मुरादाबाद सेंट्रल) 387330 42.1%
1952 (मुरादाबाद वेस्ट) 367788 42.65%
1957 मुरादाबाद 412419 50.25%
1962 मुरादाबाद 410817 61.03%
1967 मुरादाबाद 467589 59.35%
1971 मुरादाबाद 524864 46.64%
1977 मुरादाबाद 551951 56.01%
1980 मुरादाबाद 625105 49.68%
1984 मुरादाबाद 670189 60.57%
1989 मुरादाबाद 949266 53.13%
1991 मुरादाबाद 955294 53.12%
1996 मुरादाबाद 1122457 57.38%
1998 मुरादाबाद 1145086 64.50%
1999 मुरादाबाद 1156172 56.1%
2004 मुरादाबाद 1353266 48.4%
2009 मुरादाबाद 1388525 54.9%
2014 मुरादाबाद 1772046 63.7%
2019 मुरादाबाद 1886615 65.94%