फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Do not rush into banks, submit your challan online

बैंकों में ना लगाएं भीड़, ऑन लाइन जमा कराएं अपना चालान फार्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 02:52 AM IST
विज्ञापन
Do not rush into banks, submit your challan online
मुरादाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। वहीं, पंचायत चुनाव के दावेदार जमानत राशि आदि का चालान जमा कराने के लिए बैंकों में लंबी कतार लगा रहे हैं, जबकि चालान फार्म ऑन लाइन भी जमा कराने की सुविधा उपलब्ध है। ऐसे में दावेदार घंटों बैंक के बाहर धूप में खड़े होने की बजाय घर बैठकर ऑनलाइन चालान जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य के 10,060 पद हैं। एक-एक पद के लिए कई दावेदार हैं। ऐसे में चुनाव लड़ने के लिए जमानत राशि के चालान फार्म बैंक में जमा कराने वालों की भीड़ लग रही है। वहीं, दावेदार बैंक परिसर में एक दूसरे से सटकर खड़े हो रहे हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी रहती है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम वित्त प्रीति जायसवाल ने कहा कि दावेदार बैंक के बाहर लाइन लगाने की बजाय ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकता है।
विज्ञापन

इस तरह जमा कराएं ऑन लाइन चालान
http//rajkosh.up.nic.in पर जाएं paywithoutregistration में जाकर pvc8443 सिविल जमा पंचायत चुनाव को चुनें। इसके बाद नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, यूपीआई आदि माध्यमों से जमा किया जा सकता है। इसके बाद प्रिंटर से स्लिप भी निकाली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed