फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Do not be a part of Divisional Commissioner election process

मंडलायुक्त चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा न बनें : अखिलेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Do not be a part of Divisional Commissioner election process
मुरादाबाद। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंडलायुक्त की प्रतिनियुक्ति बढ़ाने पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने एक्स पर ट्विट कर चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि मुरादाबाद के मंडलायुक्त जैसे अधिकारी चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा न बनें। आरोप लगाया कि इनकी नियुक्ति भाजपा ने सेवा नियमावली के विरुद्ध की है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति की अवधि समाप्त होने पर केंद्र सरकार ने उनकी प्रतिनियुक्ति सेवा की अवधि बढ़ा दी। इस मामले में खबरें प्रकाशित हुईं की आजम खां को जेल भिजवाने वाले आईएएस अधिकारी की प्रतिनियुक्ति की अवधि छह माह बढ़ी। इस खबर को एक्स पर ट्विट करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक्स पर टैग करते हुए लिखा कि चुनाव आयोग ध्यान दे कि ऐसे अधिकारियों को चुनाव से हर हाल में दूर रखा जाए। जिनकी प्रतिनियुक्ति सेवा नियमावली के विरूद्ध भाजपा सरकार ने बढ़ाई है। ऐसे अधिकारी सरकार की मंशा के हिसाब से कुछ लोगों को प्रताड़ित करने का काम करते हैं। चुनाव आयोग ऐसे सभी अधिकारियों का खुद संज्ञान ले।
विज्ञापन

न्यायपूर्ण निर्णय लेकर इनको किसी भी तरह चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा न बनने दे। ये चुनाव आयोग की स्वच्छ छवि और साख का मामला है। आशा है चुनाव आयोग निष्पक्षता और ईमानदारी के नए मानक स्थापित करेगा। उन्होंने शायराना अंदाज में लिखा कि सच की हुकूमत हर बार फिर आबाद होती है। क्योंकि नाइंसाफी की भी एक मियाद होती है। अंत में नारा लिखा कि अस्सी_हराओ भाजपा_हटाओ। यह मैसेज जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed