फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   DM's rebuke, Dr. Narendra removed from the post of nodal officer, Moradabad DM took action

डीएम की फटकार: डॉ. नरेंद्र को नोडल अधिकारी पद से हटाया, कार्रवाई में भेदभाव को लेकर पहुंच रही थी शिकायतें

Tue, 08 Oct 2024 06:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 08 Oct 2024 06:18 AM IST
सार

मुरादाबाद जिले में डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेंद्र चौधरी को अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन के नोडल अधिकारी पद से हटा दिया गया है। डीएम अनुज सिंह के पास भेदभावपूर्ण कार्रवाई की शिकायतें पहुंचने के बाद यह कदम उठाया गया। किसान यूनियन और नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन ने इस मामले को लेकर प्रदर्शन किया था। 

विज्ञापन
DM's rebuke, Dr. Narendra removed from the post of nodal officer, Moradabad DM took action
अस्पताल में दवाइयों के बारे में जानकारी लेते डीएम अनुज सिंह - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

मुरादाबाद जिले में अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन के नोडल अधिकारी के पद से डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेंद्र चौधरी को हटा दिया गया है। डीएम अनुज सिंह के हस्तक्षेप के बाद यह कार्रवाई की गई है। डीएम के पास बिना मानक चल रहे अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई में भेदभाव करने की शिकायतें पहुंचीं।

विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि डॉ. नरेंद्र को नोडल अधिकारी पद से हटाया जाए। सीएमओ कार्यालय में सोमवार को दिनभर इसी बात की चर्चा होती रही। हालांकि सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने इस मामले में कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है।
विज्ञापन


चर्चा है कि जिले में कई अस्पताल ऐसे हैं, जिन्हें पहले सील किया गया और बाद में डील हो गई तो जिम्मेदारों ने आंखें मूंद लीं। कई अस्पताल संचालक सील न लगाने के एवज में रुपये मांगने का आरोप लगा चुके हैं। डिप्टी सीएमओ के खिलाफ किसान यूनियन व नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी कोई एक्शन नहीं हुआ था। अब डीएम को शिकायतें व खामियां मिलने के बाद हस्तक्षेप करना पड़ा। डीएम अनुज सिंह ने बताया कि डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेंद्र के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। कार्रवाई में भेदभाव के आरोप लग रहे थे। लिहाजा सीएमओ को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि इन्हें पद से हटाया जाए।

बिना भौतिक सत्यापन के नवीनीकरण का भी आरोप

डिप्टी सीएमओ पर यह भी आरोप लगे कि उन्होंने कई अस्पतालों के पंजीयन नवीनीकरण बिना भौतिक सत्यापन के कर दिए। ठाकुरद्वारा के एबीएम अस्पताल में रेप की घटना के कुछ दिन पहले ही पंजीयन नवीनीकरण हुआ था। जबकि अस्पताल जिन डॉक्टरों के नाम पर चल रहा था।



उनके अलावा भी कई झोलाछाप वहां मरीजों का इलाज कर रहे थे। रेप का मामला सुर्खियों में आने के बाद अस्पताल के विषय में जांच पड़ताल कर सीएमओ ने पंजीकरण निरस्त किया था। सीएमओ की ओर से नया नोडल अधिकारी अभी किसी को नियुक्त नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed