फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   DM increased the amount for food for malnourished children

Moradabad News: डीएम ने कुपोषित बच्चों के खाने की धनराशि बढ़ाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
DM increased the amount for food for malnourished children
मुरादाबाद। डीएम मानवेंद्र सिंह ने कहा कि कुपोषित बच्चों के माता पिता को खाने की धनराशि 50 रुपये की जगह 150 रुपये प्रतिदिन की जाएगी। बढ़ाई गई धनराशि रायफल क्लब के माध्यम से दी जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पोषण समिति की बैठक की। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी ने पोषण ट्रैकर डैश बोर्ड पर आधार और मोबाइल सत्यापन सहित अन्य बिन्दुओं के बारे में जानकारी दी। डीएम ने बाल विकास विभाग एवं चिकित्सा विभाग के संयुक्त सहयोग से कुपोषित बच्चों का प्रबंधन करने के निर्देश दिए। इस मामले में सीडीपीओ को नॉनवेज खाने वाले कुपोषित बच्चों की सूची तैयार करने और सीएमओ मुरादाबाद को आशा - प्रधान के संयुक्त खाते की धनराशि का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुपोषित बच्चों के माता-पिता को प्रतिदिन 50 रुपये मिलता है लेकिन अब राइफल क्लब से भी 100 रुपये दिए जाएंगे। कार्य न करने वाली आशाओं पर सख्त कार्यवाही की हिदायत दी गई। बैठक में सीडीओ सुमित यादव, सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ,जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रीति सिंह, सीडीपीओ और सुपरवाइजर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article