फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Diwali Special Trains: Special trains will run from Anand Vihar to Lucknow and Banaras

Diwali Special Trains: आनंदविहार से लखनऊ व बनारस के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, त्योहार पर लोगों को मिलेगी राहत

Sat, 04 Nov 2023 05:49 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 04 Nov 2023 05:49 PM IST
सार

रेलवे ने त्योहार के मौके पर लोगों को राहत देने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत आनंदविहार से लखनऊ व बनारस के लिए 10 व 11 नवंबर को स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। 

विज्ञापन
Diwali Special Trains: Special trains will run from Anand Vihar to Lucknow and Banaras
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन - फोटो : Social Media

विस्तार

आनंदविहार से लखनऊ व बनारस के लिए स्पेशल ट्रेनें 10 व 11 नवंबर को चलेंगी। दोनों ट्रेनें हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर व हरदोई होकर गुजरेंगी। (04494-93) आनंदविहार-लखनऊ-आनंदविहार स्पेशल एक्सप्रेस 10 नवंबर को शाम 4:40 बजे आनंदविहार से चलेगी। रात 8 बजे मुरादाबाद व 9:45 बजे बरेली में रुकेगी।

विज्ञापन


इसके बाद शाहजहांपुर, हरदोई होते हुए रात 2:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वहां से 12 नवंबर को सुबह 8:45 बजे चलेगी। दोपहर 1:08 बजे बरेली व 2:50 बजे मुरादाबाद में रुककर हापुड़, गाजियाबाद होते हुए शाम 6:15 बजे आनंदविहार पहुंचेगी। जबकि (04498-97) आनंदविहार-वाराणसी-आनंदविहार स्पेशल एक्सप्रेस 11 नवंबर को आनंदविहार से सुबह 8:30 बजे चलेगी।
विज्ञापन


11:50 बजे मुरादाबाद व दोपहर 1:55 बजे बरेली में रुकेगी। इसके बाद शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर होते हुए रात 11:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वहां से 12 नवंबर को सुबह 4 बजे चलेगी। दोपहर 1:50 बजे बरेली व 3:30 बजे मुरादाबाद ठहरने के बाद हापुड़, गाजियाबाद होते हुए शाम 7:10 बजे आनंदविहार पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि इन दोनों ट्रेनों में केवल एसी इकोनॉमी कोच होंगे। साथ ही दोनों ट्रेनें सिर्फ एक-एक फेरा लगाएंगी। अनारक्षित यात्री इनमें सफर नहीं कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed