{"_id":"6aef87394534be13b909109f","slug":"diwali-forget-about-a-seat-passengers-are-having-to-struggle-just-to-get-onto-the-trains-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-1033999-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दिवाली... सीट छोड़िए ट्रेनों में प्रवेश के लिए करना पड़ रहा संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दिवाली... सीट छोड़िए ट्रेनों में प्रवेश के लिए करना पड़ रहा संघर्ष
विज्ञापन
मुरादाबाद। घर पहुंचकर परिवार के साथ दिवाली मनाने के लिए ट्रेन का सफर किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं रह गया है। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आते ही चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो जाती है। सीट मिलना तो दूर बोगी में प्रवेश करने तक की जगह नहीं बच रही है। स्लीपर कोचों में भी जनरल जैसी स्थिति है। जिन यात्रियों को जगह नहीं मिल रही, वह शौचालयों में बैठकर सफर करने के लिए मजबूर हैं।
शनिवार शाम पांच बजे अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची तो स्लीपर बोगियों का नजारा परेशान करने वाला था। कोच के दरवाजों पर यात्रियों की भीड़ इस कदर जमा थी कि उतरने वालों को भी रास्ता बनाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। ट्रेन में सवार होने के लिए लोग एक-दूसरे को धक्का देते नजर आए। अंदर पहले से ही यात्री खचाखच भरे थे। सीटों पर आरक्षित यात्रियों के अलावा दूसरे लोग भी बैठे थे। गलियारे में खड़े होने की जगह तक नहीं थी। शौचालयों में भी यात्रियों ने अपना ठिकाना बना रखा था।
यह हाल सिर्फ एक ट्रेन का नहीं है। पंजाब और दिल्ली से पूर्वांचल तथा बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में इन दिनों भारी भीड़ उमड़ रही है। जनसेवा एक्सप्रेस, अकाल तख्त एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस और सरयू यमुना एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में यात्रियों का दबाव बना हुआ है। इनके अलावा अमृतसर-बड़ौनी, लुधियाना-दरभंगा और फिरोजपुर कैंट-पटना जैसी त्योहार स्पेशल ट्रेनों में भी यात्रियों की आवाजाही बढ़ी है। दिल्ली और पंजाब में काम करने वाले बड़ी संख्या में श्रमिक, नौकरीपेशा लोग और उनके परिवार त्योहार मनाने के लिए घर लौट रहे हैं। शनिवार को कई यात्रियों ने तत्काल बुकिंग कराने की कोशिश की, लेकिन सीट नहीं मिली। ऐसे में जनरल टिकट लेकर स्लीपर कोचों में जगह तलाश रहे हैं। आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को भी अपनी सीट तक पहुंचने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
वर्जन
लोगों की सुविधा के लिए मुरादाबाद होकर गुजरने वाली 20 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं। कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी जोड़े गए हैं। छठ पूजा के लिए कुछ और स्पेशल ट्रेनों की घोषणा हो सकती है।
- महेश यादव, सीनियर डीसीएम