{"_id":"61688c48546f2d26350c30a1","slug":"divishi-will-take-the-name-of-moradabad-to-space-selection-in-isro-city-news-mbd4061881158","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ान: अंतरिक्ष तक मुरादाबाद की पहचान बनेंगी दिविक्षि, इसरो में हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ान: अंतरिक्ष तक मुरादाबाद की पहचान बनेंगी दिविक्षि, इसरो में हुआ चयन
Fri, 15 Oct 2021 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:30 AM IST
सार
मुरादाबाद की दिविक्ष सरन का इसरो की लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बाद चयन हुआ है। फिलहाल वह हैदराबाद की एक कंपनी में इंटर्नशिप कर रही हैं।
विज्ञापन
दिविक्षि सरन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुरादाबाद के हिमगिरि कॉलोनी निवासी पुष्पेंद्र सरन की बेटी दिविक्षि सरन का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में बतौर वैज्ञानिक चयन हुआ है। इसके लिए जनवरी 2020 में इसरो ने लिखित परीक्षा आयोजित की थी। अब इंटरव्यू के बाद चुने गए अभ्यर्थियों की सूची जारी हुई है। दिविक्षि का नाम इसमें 82वें स्थान पर है। उनके चयन से परिवार और रिश्तेदारों समेत शहर में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
दिविक्षि ने इंटरमीडिएट की पढ़ाई शहर के शिरडी साईं पब्लिक स्कूल से पूरी की। उन्हें प्रारंभ से ही गणित विषय में विशेष रुचि थी। इस कारण उन्होंने बीटेक के लिए एकेटीयू की प्रवेश परीक्षा दी और सफलता पाई। लेकिन उन्हाेंने राजकीय महिला इंजीनियरिंग कॉलेज अजमेर से 2019 में उन्होंने बीटेक पूरा किया है। गणित में रुचि और इंजीनियरिंग में करियर बनाने के उद्देश्य से गेट परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। साथ ही एमटेक के लिए उन्होंने एनआईटी वरंगल (तेलंगाना) में दाखिला ले लिया।
विज्ञापन
गेट की परीक्षा में प्रथम प्रयास में सफलता नहीं मिल पाई, लेकिन इसी बीच दिविक्षि ने इसरो में वैज्ञानिक के पद आवेदन कर दिया। इसका अंतिम परिणाम अब अक्तूबर 2021 में जारी हुआ है। दिविक्षि ने बताया कि इंजीनियरिंग में करियर बनाना उनका लक्ष्य था, लेकिन अब इसरो के साथ काम करने का उत्साह अलग ही है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे युवाओं के लिए इसरो और अन्य संगठनों में काफी मौके हैं, बस लगातार मेहमत, धैर्य और सटीक रणनीति की आवश्यकता है। फिलहाल दिविक्षि इसरो में अपने कार्यक्षेत्र को लेकर जानकारियां जुटाने में लगीं हैं। साथ ही हैदराबाद की एक कंपनी में इंटर्नशिप भी कर रहीं हैं।