फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   District President met DM along with SP MLAs, expressed displeasure

Moradabad News: सपा विधायकों के साथ डीएम से मिले जिलाध्यक्ष, जताई नाराजगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 07:13 AM IST
विज्ञापन
District President met DM along with SP MLAs, expressed displeasure
मुरादाबाद। नगर निगम द्वारा सपा कार्यालय को नजूल की जमीन पर बना बताने पर सपा विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिलाध्यक्ष के साथ डीएम से मिला। सपाइयों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि निगम ने नजूल की जमीन के संबंध में कोई नोटिस नहीं दिया। डीएम ने इस मामले में जांच के बाद बातचीत का भरोसा दिया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह के नेतृत्व में पार्टी के चारों विधायक कमाल अख्तर, नवाब जान, नासिर कुरैशी, मोहम्मद फहीम, पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन, पूर्व विधायक हाजी रिजवान और युसूफ अली पार्टी कार्यालय की जमीन के मामले में डीएम अनुज सिंह से मिले। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाचारपत्रों से पता चला कि नगर निगम पार्टी कार्यालय की जमीन को नजूल बताते हुए खाली कराना चाहता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यालय 1994 में विधिक रूप से आवंटित किया गया था। पार्टी की तरफ से किराया समय-समय पर नगर निगम को दिया जाता है। बिजली और पानी के बिल लगातार सरकारी खाते में जमा किए जा रहे हैं। नगर निगम ने कोई नोटिस जारी नहीं किया है। ऐसी स्थिति में चक्कर की मिलक स्थित सपा कार्यालय खाली कराना असंवैधानिक है। इस मामले में जिला प्रशासन को स्पष्ट करना होगा कि नगर आयुक्त ने किस आधार कार्यालय खाली कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि अभी तक उन्होंने कागज नहीं देखे हैं। पूरे विवरण का अध्ययन करने के बाद जवाब देंगे। वहीं, नगर आयुक्त ने डीएम को भेजे गए पत्र में बताया कि सपा कार्यालय की जमीन को गलत ढंग से नगर पालिका ने आवंटित किया था। आवंटन का अधिकार डीएम के पास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed