फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   District Panchayat member arrested for attack on police team.

Moradabad News: पुलिस टीम पर हमले में जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार

Sat, 20 Jun 2026 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 20 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat member arrested for attack on police team.
मुरादाबाद। एक करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी के मामले में दबिश देने देने आई गाजियाबाद की पुलिस पर हमला करने के आरोपी जिला पंचायत सदस्य एवं एमजेपी इंटर कॉलेज के प्रबंधक मो. शमी उर्फ शम्मू को शुक्रवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ दो और प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन

मूंढापांडे थाने में गाजियाबाद साइबर क्राइम थाने के एसआई रिंकू सिंह ने जिला पंचायत सदस्य मो. शमी उर्फ शम्मू, उसके भाई राशिद, नन्हे समेत 18 आरोपियों के प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि एक करोड़ रुपये से ज्यादा की साइबर ठगी की रकम में से 43 लाख 29 हजार रुपये मूंढापांडे निवासी राशिद अली के खाते में ट्रांसफर हुए थे। पुलिस राशिद की तलाश में आई थी लेकिन राशिद के भाई ने और अन्य लोगों ने टीम पर हमला कर उसे छुड़ा लिया ।
विज्ञापन

शुक्रवार को मूंढापांडे निवासी गुले रुखसार ने जिला पंचायत सदस्य मो. शमी उर्फ शम्मू के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि उसने अपने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में आरोपी मो. शमी ने उसके भाई अनवर को धमकाया और जान से मारने की धमकी दी है। दूसरी प्राथमिकी मूंढापांडे के बयाना निवासी आसिफ ने रंगदारी मांगने दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी शम्मू के खिलाफ मूंढापांडे थाने में पहले अलग-अलग मामलों में 11 मुकदमे दर्ज हैं। शुक्रवार को दो और प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपी भी हिरासत में हैं।


एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है। इस मामले में संबंधित विभाग से जानकारी मांगी गई है। इसके अलावा कॉलेज की जांच के लिए संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed