फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   District level sports competitions will be held from 18 to 25

Moradabad News: 18 से 25 तक होंगी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
District level sports competitions will be held from 18 to 25
मुरादाबाद। जिला कृषि विकास औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी के तहत जिला प्रशासन खेलों को भी बढ़ावा दे रहा है। इसके तहत 18 से 25 जून तक जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें क्रिकेट, कबड्डी, हॉकी, वॉलीबॉल, खो-खो, फुटबाल, कुश्ती आदि खेल शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन में सभी आयोजन खेल विभाग कराएगा। एथलेटिक्स, योगा, जूडो, बास्केटबॉल, क्रिकेट प्रतियोगिता 18 जून को, वॉलीबॉल, कुश्ती, क्रिकेट, कबड्डी प्रतियोगिता 19 जून को, खो-खो, हैंडबॉल, क्रिकेट प्रतियोगिता 20 जून को, बॉक्सिंग व बैडमिंटन प्रतियोगिता 21 जून को सोनकपुर स्टेडियम में आयोजित होगी। ताइक्वांडो प्रतियोगिता 22 जून को आरएसडी एकेडमी में, फुटबाल प्रतियोगिता 22 जून को सोनकपुर स्टेडियम में कराटे प्रतियोगिता 23 जून को विलसोनिया पब्लिक स्कूल में, फुटबाल प्रतियोगिता 24 जून को सोनकपुर स्टेडियम में, टेबल टेनिस प्रतियोगिता 25 जून को पीएमएस स्कूल में व फुटबाल प्रतियेगिता का फाइनल 25 जून को सोनकपुर स्टेडियम में आयोजित होगा। बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, क्रिकेट व फुटबाल में सिर्फ बालक वर्ग की टीमें प्रतिभाग करेंगी। जबकि अन्य खेल दोनों वर्गों में कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed